Winter Health tips: सर्दियों में आंखों की जलन, सूखापन, हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर से बचाएंगे ये 8 उपाय

By उस्मान | Published: November 7, 2019 04:05 PM2019-11-07T16:05:17+5:302019-11-07T16:05:17+5:30

एक्सपर्ट मानते हैं कि सर्दियों में ठंडी हवाओं के असर से ड्राई आई सिंड्रोम हो जाता है। इसमें आंखों से आंसू आने लगते हैं और कई बार देखने में भी कठिनाई होने लगती है। 

Winter health and diet tips : foods and easy tips to prevent heart and eyes diseases during winter | Winter Health tips: सर्दियों में आंखों की जलन, सूखापन, हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर से बचाएंगे ये 8 उपाय

Winter Health tips: सर्दियों में आंखों की जलन, सूखापन, हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर से बचाएंगे ये 8 उपाय

सर्दियों के मौसम में दिल और आंखों से जुड़ी तकलीफ बढ़ने लगती है। सर्द हवाओं और तापमान में गिरावट होने से कई बार आंखों में सूखापन, धुंधलापन, जलन और दर्द की समस्या होने लगती है। 

एक्सपर्ट मानते हैं कि सर्दियों में ठंडी हवाओं के असर से ड्राई आई सिंड्रोम हो जाता है। इसमें आंखों से आंसू आने लगते हैं और कई बार देखने में भी कठिनाई होने लगती है। 

जब दिल तक खून पहुंचने में रुकावट आती है, तब हृदय रोगियों के लिए हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। सर्दियों में तापमान में गिरावट होने की वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। तापमान कम होने से रक्तचाप अचानक बढ़ जाता है, जिससे दिल के दौरे का जोखिम उत्पन्न हो जाता है।

आंखों का ऐसा रखें ख्याल

1) हीटर से बचें 
सर्दियों में अक्सर लोग कमरे में हीटर का इस्तेमाल करते हैं। इससे हवा में नमी खत्म हो जाती है। इसका असर आंखों पर बुरा होता है। अगर हीटर का इस्तेमाल करना जरूरी हो तो साथ में हमडीफायर का भी यूज करें। इससे हवा में नमी बनी रहेगी और आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ेगा।

2) गर्म पानी से सेक करें 
ड्राई आई की समस्या में राहत पाने के लिए सूती कपड़े के एक टुकड़े को गर्म में पानी में भिगो कर उसे पलकों पर रखें। कम्प्यूटर पर काम करने के दौरान बीच-बीच में एक या दो मिनट के लिए ऐसा करने से काफी राहत मिलती है।

3) पालक और मछली खायें 
पालक का साग खाने से भी ड्राई आई की समस्या में राहत मिलती है। अगर मछली खाएं तो यह ज्यादा फायदेमंद होगा। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी पाया जाता है। यह आंखों की ड्रायनेस को कम करता है।

4) खूब पानी पियें 
सर्दियों में लोग पानी पीना कम कर देते हैं। यह ठीक नही है। हाइड्रेट रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही फलों, खासकर गाजर का जूस पिएं। यह आंखों की समस्या में राहत देता है।

5) ग्रीन टी लें
सर्दियों में नॉर्मल चाय पीने के साथ ही दिन में दो बार ग्रीन टी का सेवन जरूर करें। यह आंखों के लिए काफी फायदेमंद होती है और ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या में इससे राहत मिलती है। 

सर्दियों में दिल को ऐसे रखें सेहतमंद

इस दौरान दिल के प्रति अधिक सावधान रहना चाहिए क्योंकि ठंडा तापमान हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा देता है। साथ ही ठंड के मौसम में ज्यादातर समय बाहर व्यतीत करने वाले लोगों को अधिक सावधान रहना चाहिए। खासकर उन लोगों को जो हृदय रोग से पीड़ित है।

1) एक्सरसाइज करें
हार्ट अटैक से बचने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप रोजाना व्यायाम करें। कम से कम 15 मिनट तक शारीरिक कसरत करें। दिल को तंदुरुस्त रखने के लिए वॉक करना भी एक अच्छा व्यायाम है।

2) ऑयली फूड से बचें 
जंक फूड में ज्यादा ऑयल होता है इसलिए ये हार्ट के लिए सही नहीं हैं। दिल के दौरे से बचने के लिए इस तरह के खाने से तौबा करें।

3) वजन कम करें
यदि आप मोटे हैं तो आपको हार्ट अटैक का खतरा है। इसलिए सही डाइट लेना बेहद जरूरी है। हार्ट अटैक से बचने के लिए संतुलित आहार ले।

4) पेशाब को न रोकें और तनाव से बचें
पेशाब और शौच दबाने से दिल पर प्रभाव पड़ता है और यह संक्रमण का कारण भी बनता है। हार्ट अटैक से बचने के लिए तनाव से दूर रहें।

Web Title: Winter health and diet tips : foods and easy tips to prevent heart and eyes diseases during winter

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे