लाइव न्यूज़ :

मोबाइल फोन और ब्रेन कैंसर में कोई नाता नहीं!, विश्व स्वास्थ्य संगठन शोध में अहम खुलासा, रिपोर्ट पढ़िए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2024 06:05 IST

दो दशक में वायरलैस (बेतार) प्रौद्योगिकी बहुत तेजी से बढ़ी है, लेकिन मस्तिष्क कैंसर के मामले नहीं बढ़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे विश्लेषण को आज तक का सर्वाधिक व्यापक और अद्यतन आकलन कहा जा रहा। प्रकाशन ‘एनवॉयरमेंट इंटरनेशनल’ पत्रिका में किया गया है।मोबाइल फोन संचार के लिए रेडियो तरंगों का उपयोग करते हैं।

नई दिल्लीः विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा किए गए अध्ययनों की समीक्षा के अनुसार, मोबाइल फोन के उपयोग और मस्तिष्क कैंसर के बीच कोई संबंध नहीं है। अनुसंधानकर्ताओं के अंतरराष्ट्रीय दल ने 5,000 से अधिक अध्ययनों को लिया जिनमें से 1994 से 2022 के बीच प्रकाशित 63 अध्ययनों को अंतिम विश्लेषण के लिए चुना गया। ऑस्ट्रेलियन रेडिएशन प्रोटेक्शन एंड न्यूक्लियर सेफ्टी एजेंसी (एआरपीएएनएसए) के नेतृत्व में अनुसंधान दल ने पाया कि पिछले दो दशक में वायरलैस (बेतार) प्रौद्योगिकी बहुत तेजी से बढ़ी है, लेकिन मस्तिष्क कैंसर के मामले नहीं बढ़े हैं।

इस विश्लेषण को आज तक का सर्वाधिक व्यापक और अद्यतन आकलन कहा जा रहा है, जिसका प्रकाशन ‘एनवॉयरमेंट इंटरनेशनल’ पत्रिका में किया गया है। मई 2011 में, डब्ल्यूएचओ की एजेंसी ‘इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर’ (आईएआरसी) ने वायरलैस फोन के इस्तेमाल से ग्लियोमा, जो एक घातक प्रकार का मस्तिष्क कैंसर है, का जोखिम बढ़ने की आशंका के आधार पर रेडियो तरंगों के संपर्क को ‘संभवतः मनुष्यों के लिए कैंसरकारी’ के रूप में वर्गीकृत किया था। मोबाइल फोन संचार के लिए रेडियो तरंगों का उपयोग करते हैं।

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार यह वर्गीकरण मानवीय अवलोकन अध्ययनों के सीमित साक्ष्यों पर आधारित रहा। प्रमुख अनुसंधानकर्ता केन कारिपिडिस ने कहा, ‘‘मानव अवलोकन संबंधी अध्ययनों की यह व्यवस्थित समीक्षा आईएआरसी द्वारा जांचे गए डेटासेट की तुलना में बहुत बड़े डेटासेट पर आधारित है, जिसमें अधिक हालिया और अधिक व्यापक अध्ययन भी शामिल हैं, इसलिए हम इस निष्कर्ष पर अधिक आश्वस्त हो सकते हैं कि वायरलैस प्रौद्योगिकी से निकलने वाली रेडियो तरंगों के संपर्क में आने से मानव स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं है।’’ 

टॅग्स :कैंसरमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम