लाइव न्यूज़ :

गर्म पानी पीने से घटता है वजन? इस दावे में है कितनी सच्चाई, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

By आजाद खान | Updated: March 23, 2023 17:02 IST

एक्सपर्ट्स की माने तो 500 मिली गुनगुना पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म 30 फीसदी तक बढ़ जाता है। ऐसे में आपके शरीर में ये मेटाबॉलिज्‍म काफी देर तक पाया जाता है जिससे आपके बॉडी को काफी फायदा पहुंचता है।

Open in App
ठळक मुद्देपानी को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से आप आपने वजन को भी कम कर सकते है। जानकार गर्म पानी और इसके इस्तेमाल को लेकर क्या कहते है, आइए जान लेते है।

Drinking Hot Water For Weight Loss: पानी हमारे और आपके शरीर को बहुत फायदा पहुंचाता है। इससे हमारा स्किन, मसल्‍स, बोन्‍स और ज्‍वाइंट सही रहता है। यही नहीं पानी के कारण बॉडी सेल्‍स को न्यूट्रिशन अवशोषित करने में मदद मिलती है और इससे हम इंफेक्‍शन से भी बच सकते है। आमतौर पर लोग गर्म और ठंडा दोनों ही पानी पीते है लेकिन अगर कोई गर्म पानी पीता है तो उसे इसके लाभ भी मिलते है। 

जानकारों की माने तो गर्म पानी पीने से आपका वजन कम होता है और आप स्लिम दिखते हो। यही नहीं इससे हमारी बॉडी को कई और फायदे भी मिलते है जिससे हमारे शरीर की ग्रोथ होती है। ऐसे में इस दावे में कितनी सच्चाई है, आइए जान लेते है। 

गर्म पानी से होता है वजन कम

मेडिकलन्‍यूजटुडे की एक खबर के अनुसार, जो लोग ठंडे पानी के मुकाबले गर्म पानी पीने पर फोकस करते है उनका वजन कम होता है। ऐसे में लोगों को दिन में एक या दो बार गर्म पानी पीना चाहिए ताकि वे फिट रह सके और इससे उनका वेट भी लॉस हो। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जो लोग ज्यादा से ज्यादा पानी पीते है, इससे भी उनका वजन कम होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप पानी पीते है तो आपका पेट भरा-भरा सा लगता है और आप इस दौरान कोई और चीज का सेवन नहीं करते है। 

यही नहीं पानी आपके शरीर से अपशिष्ट चीजों को बाहर निकालकर आपके पेट को साफ बनाता है जिससे आपके शरीर की ग्रोथ होती है और आप बीमारियों से मुक्त होते है। 

ऐसे करता है गर्म पानी काम

रिसर्च में यह पाया गया है कि जब आप 500 मिली गुनगुना पानी पीते है तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म 30 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आप पानी के तापमान को 98.6 डिग्री कर लेंगे तो आपका मेटाबॉलिज्‍म और अधिक बढ़ जाएगा और ये 40 फीसदी हो जाएगा। शोध में यह भी पाया गया है कि इस तरह के पानी आपके शरीर का मेटाबॉलिज्‍म 30 से 40 मिनट तक बढ़ाए रखता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब