लाइव न्यूज़ :

हर रोज 20 मिनट उल्टा चलने से सेहत को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे, जानें रिवर्स वॉकिंग के जबरदस्त लाभ और तरीका

By आजाद खान | Updated: May 16, 2023 17:41 IST

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो रिवर्स वॉकिंग से न केवल शारीरिक लाभ पहुंचता है बल्कि इससे मेंटल प्रेशर भी दूर होता है और आप फिट दिखने व महसूस करने लगते हो।

Open in App
ठळक मुद्देउल्टा चलना या रिवर्स वॉकिंग के कई लाभ हैं।जानकार हर किसी को रिवर्स वॉकिंग की सलाह देते है। वे हमें हर रोज 15 से 20 मिनट रिवर्स वॉकिंग करने को कहते है।

Benefits Of Reverse Walking: आप सभी चलने या वॉक के कई फायदे के बारे में पहले से ही जानते होगे, लेकिन अगर मैं कहूं कि रिवर्स वॉकिंग (Reverse Walking) के भी अनेक फायदे होते है तो क्या आप मेरी बात को मानेंगे। जानकारों की माने तो चलने या फिर वॉक के कई फायदे है और उससे कहीं ज्यादा रिवर्स वॉकिंग (Reverse Walking) के लाभ है। 

ऐसे में यह रिवर्स वॉकिंग (Reverse Walking) है क्या और इसके कौन-कौन से फायदे है, आइए जान लेते है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि ये रिवर्स वॉकिंग (Reverse Walking) कैसे किया जाता है। इसके साथ हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि हर किसी को नियमित रूप से कितने देर तक रिवर्स वॉकिं करना चाहिए। 

रिवर्स वॉकिंग (Reverse Walking) किसे कहते है

जिस तरीके से हम कदम बढ़ाते हुए आगे की ओर चलते है उसी तरीके से हम जब अपना कदम पीछे की ओर बढ़ाएंगे तो इसे रिवर्स वॉकिंग (Reverse Walking) के नाम से जाना जाता है। जानकार इस तरीके से चलने को एक खास एक्सरसाइज मानते है और इसके कई फायदे गिनाते है। यही नहीं वे इसके ढेर सारे शारीरिक और मानसिक लाभ भी गिनाते है। ऐसे में आइए इसके लाभ को एक-एक करके जान लेते है। 

रिवर्स वॉकिंग के जबरदस्त फायदे

रिवर्स वॉकिंग की मदद से आपके मांसपेशियां मजबूत होती है और इससे पैरों को भी आसाम मिलता है। जब कभी भी आप आगे चलने के बचाय रिवर्स वॉकिंग करते है तो इससे आपके मांसपेशियां में खिचाव होता है जिससे ये मजबूत होते है और इससे उनका दर्द भी कम होता है। यही नहीं रिवर्स वॉकिंग करने वालों लोगों के पीठ दर्द में भी आराम मिलता है। इस एक्सरसाइज से कमर के हैमस्ट्रिंग वाले हिस्से में दर्द से आराम मिलता है। ऐसे में जो लोग पीठ दर्द से परेशान है, उन्हे डॉक्टर 15 से 20 मिनट तक रिवर्स वॉकिंग करने की सलाह देते है जिससे उन्हें काफी आराम भी मिलता है। 

यही नहीं रिवर्स वॉकिंग करने वाले लोग सही से किसी चीज को फोकस भी कर पाते है। इससे आपकी मानसिक सेहत में भी सुधार आता है और इससे माइंड का फोकस भी बढ़ता है। घुटनों के दर्द वाले लोगों को भी यह आराम देता है और इससे कई फायदे भी है। कई लोग जिनते घुटनों में दर्द होता है वे इससे कतराते है, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए बल्कि उन्हें रिवर्स वॉकिंग बार-बार करना चाहिए। इससे उनके घुटनों के दर्द से राहत मिलेगी और वे सही से चल पाएंगे। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :Mental Healthमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब