लाइव न्यूज़ :

गिलास में पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक....करें लोटा का इस्तेमाल, राजीव दीक्षित से जानें Pot Water के फायदे, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: May 29, 2023 17:26 IST

राजीव दीक्षित लोगों को लोटा इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। वे कहते है कि हमारे पूर्वज भी गिलास नहीं लोटा ही यूज किया करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देआयुर्वेद के जानकार राजीव दीक्षित गिलास के इस्तेमाल से मना करते है। वे कहते है कि पानी पीने के लिए गिलास के बजाय लोटा का इस्तेमाल करना सही है। वे इसके पीछे कई तर्क भी देते है और इसके फायदे भी गिनाते है।

Health Tips By Rajiv Dixit:  भारतीय समाजिक कार्यकर्त्ता और योग और आयुर्वेद के अच्छे ज्ञाता राजीव दीक्षित ने गिलास के बजाय लोटे में पानी पीने की सलाह देते है। इसके पीछे वह तर्क भी देते हैं और बताते है कि आखिर क्यों गिलास में पानी नहीं पीना चाहिए और हर किसी को पुरानी परंपरा के मुताबिक, लोटे में ही पानी पीना चाहिए। ऐसे में राजीव दीक्षित की ही जुबानी यह जानने को कोशिश करते है कि पानी पीने के लिए अगर लोटा ही इस्तेमाल करना चाहिए तो उसे ही क्यों यूज में लाना चाहिए, आइए जान लेते हैं। 

गिलास के बजाय लोटे में पिया करें पानी-राजीव दीक्षिता

आयुर्वेद के जानकार राजीव दीक्षित का कहना है कि लोगों को पानी पीने के लिए गिलास का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार, भारत की यह सभ्यता है कि पुराने जमाने से हमारे पूर्वज गिलास नहीं लोटे में पानी पिया करते थे। ऐसे में हमें भी पानी पीने के लिए लोटा का ही इस्तेमाल करना चाहिए। उनका कहना है कि गिलास को पुर्तगाल के लोग यूज करते थे, ऐसे में जब वे भारत आए तो गिलास में पीने का रिवाज भी ले आए और भारतीय को देकर चले गए। 

क्या है इसके पीछे का कारण, जानिए

राजीव कहते हैं कि ऋषि वागभट्ट जी कहते है कि जो बर्तन एक रेखिए है उनका त्याग करें। उनके अनुसार, इसी प्रकार से गिलास भी एक रेखिए है और इसे भी त्याग करना चाहिए। इसके पीछे का कारण बताते हुए राजीव जी ने कहा है कि पानी का पानी का अपनी कोई गुण नहीं है और उसे जिस चीज में रख दो, वह उसका रूप ले लेता है। 

राजीव दीक्षिता ने बताया कि साइंस कहता है कि हर गोल चीज का सर्फेस टेंशन कम रहता है। उसी तरीके से गिलास के मुकाबले लोटे का भी सर्फेस टेंशन कम होता है और कम सर्फेस टेंशन वाला पानी ही शरीर के लिए लाभदायक होता है। उन्होंने कुएं का उदाहरण देते हुए समझाया कि यही कारण है कि लोगों को कुएं का पानी सुरक्षित माना जाता है किसी और चीज के पानी के मुकाबले और यही कारण है कि गिलास के बजाय लोटे का पानी पीना सही होता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब