वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट का करें इस्तेमाल! डॉक्टरों ने दी सलाह, जानें फायदे

By आजाद खान | Published: June 22, 2023 11:33 AM2023-06-22T11:33:18+5:302023-06-22T11:47:05+5:30

डॉक्टरों की अगर माने तो इंडियन टॉयलेट के इस्तेमाल से आपके पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और इससे आपका टॉयलेट साफ होता है। यही नहीं इससे कई और समस्या भी दूर हो जाती है।

Use Indian toilet instead of western toilet Doctors advised know the disadvantages | वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट का करें इस्तेमाल! डॉक्टरों ने दी सलाह, जानें फायदे

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Toilet_at_Barahathawa.jpg/https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Toilet_photo.jpg)

Highlightsवेस्टर्न टॉयलेट के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है। डॉक्टरों ने लोगों को इंडियन टॉयलेट यूज करने की सलाह दी है। इंडियन टॉयलेट के इस्तेमाल के डॉक्टरों ने कई फायदे गिनाए है।

Western Toilet Side Effects: भारत के बहुत से घरों में इंडियन टॉयलेट तो कई घरों में वेस्टर्न टॉयलेट होता है। कई लोग इंडियन टॉयलेट तो किसी को वेस्टर्न टॉयलेट पसंद है। लेकिन क्या आपक जानते है कि वेस्टर्न टॉयलेट का इस्तेमाल करना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है और इससे लोगों को तरह-तरह की समस्या होती है। 

जानकार आम लोगों को वेस्टर्न टॉयलेट से बचने की सलाह देते है और कहते है इसस बहुत सारी समस्या हो सकती है। वहीं वे इंडियन टॉयलेट को यूज करने को कहते है और इसके फायदे भी बताते है। तो आइए जानते है कि आखिर क्यों हमें वेस्टर्न टॉयलेट से दूर रहना चाहिए और लोगों के लिए वेस्टर्न टॉयलेट क्यों अच्छा माना जाता है। 

वेस्टर्न टॉयलेट के क्या है नुकसान

वेस्टर्न टॉयलेट को बहुत से लोग इस्तेमाल करते है और इस टॉयलेट की सीट लोगों के शरीर से सटती है जिससे साफ सफाई में बाधा आता है। यह नहीं इस कारण इससे संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इस वजह से आपके इंटिमेट एरिया में भी इंफेक्शन हो सकता है। जानकार लोगों को टॉयलेट की सीट को पेपर या फिर टिशू पेपर से साफ करके टॉयलेट यूज करने की बात कहते है। 

इसके अलावा वेस्टर्न टॉयलेट के इस्तेमाल करने से आप में कब्ज की भी समस्या हो सकती है क्योंकि इंडियन टॉयलेट में बैठने पर आपके पाचन तंत्र पर दवाब बनता है और इससे टॉयलेट साफ होता है। लेकिन वहीं वेस्टर्न टॉयलेट में ऐसा नहीं हो पाता है जिससे आप में कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है। 

कई और समस्याएं, क्या कहते है डॉक्टर्स

एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि वेस्टर्न टॉयलेट के यूज से आपको यूटीआई का भी खतरा रहता है। इस कारण आपको यूरिन इंफेक्शन भी हो सकता है। यही नहीं  ई कोली इनफेक्शन, प्रोट्यूस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा वेस्टर्न टॉयलेट के इस्तेमाल के कारण आपको मल त्यागने में भी समस्या हो सकती है और इससे मल त्यागने वाले द्वार पर सुजान और नसों की परेशानी हो सकती है। 

यही कारण है कि जानकार यह कहते है कि लोगों को वेस्टर्न टॉयलेट की जगह उन्हें इंडियन टॉयलेट का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उन्हें ये सब समस्याएं होने की संभवाना कम होती है। डॉक्टर्स का कहना है कि जब हम इंडियन टॉयलेट का इस्तेमाल करते है तो हमारा बॉडी स्क्वाड पोजीशन में होता है जिस कारण हमारे पाचन तंत्र पर दबाव होता है और हम सही से मत त्याग कर पाते है। यही नहीं डॉक्टर्स इसके कई और फायदे भी बताते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: Use Indian toilet instead of western toilet Doctors advised know the disadvantages

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे