लाइव न्यूज़ :

UP News: 681341 गर्भवती महिलाओं को फायदा?, निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा, जानें आप कैसे उठाएं लाभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2024 17:29 IST

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुरूप प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को फरवरी 2023 से मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर दी जा रही है। महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए 14,50,238 ई-रुपी वाउचर जारी किये जा चुके हैं।महिलाएं एक माह तक जारी ई-रुपी वाउचर का लाभ उठा सकती हैं, इसके बाद यह स्वत: कैंसिल हो जाता है।

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को कहा कि गर्भवती महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और फरवरी 2023 से अब तक छह लाख से अधिक गर्भवती महिलाएं सुविधा का लाभ उठा चुकी हैं। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान में कहा गया कि राज्य सरकार गर्भवती महिलाओं को प्रदेश के किसी भी जिले के ‘पैनल’ के तहत निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर फ्री अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करा रही है ताकि उन्हें भटकना न पड़े। बयान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की निदेशक डॉ. पिंकी जोवल के हवाले से बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुरूप प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को फरवरी 2023 से मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

यह सुविधा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर दी जा रही है। मिशन निदेशक ने बताया कि सुविधा का लाभ देने के लिए प्रदेश के 75 जिलों में 1,861 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को पैनल में शामिल किया गया है और सरकार अब तक गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए 14,50,238 ई-रुपी वाउचर जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं 6,81,341 ई-रुपी वाउचर का लाभ उठाया चुकी हैं। गर्भवती महिलाएं एक माह तक जारी ई-रुपी वाउचर का लाभ उठा सकती हैं, इसके बाद यह स्वत: कैंसिल हो जाता है।

जोवल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को जिला महिला चिकित्सालय, संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (पीएचसी) केंद्रों पर हर महीने चार दिन 1, 9, 16 और 24 तारीख को ई-रुपी वाउचर जारी किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद कार्यकर्ता घर-घर जाकर अभियान चला रहे हैं ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस बहुमूल्य सुविधा के बारे में जानकारी मिल सके।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम