लाइव न्यूज़ :

रोटी-चावल एक साथ खाने वाले सावधान, धीरे-धीरे इस बीमारी के मुंह में जा रहे हैं आप

By उस्मान | Updated: October 6, 2018 11:28 IST

विभिन्न अनाज के अलग पौष्टिक गुणों के कारण एक समय पर केवल एक ही अनाज का सेवन करना चाहिए। विभिन्न प्रकार के अनाज का सेवन करने के बीच कम से कम दो घंटे का अंतराल होना चाहिए।

Open in App

भारत में लगभग सभी लोग चावल और रोटी एक साथ खाते हैं। जाहिर है चावल और रोटी को 'पौष्टिक आहार' माना जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या रोटी और चावल को एक साथ खाने से कुछ परेशानी तो नहीं होती? डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा और स्वाति शर्मा आपको इस सवाल का जवाब दे रही हैं। ये आपको बता रही हैं कि जो लोग इन्हें एक साथ खाते हैं उससे उनकी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है। इसके अलावा ये भी बता रही हैं चावल कब खाने चाहिए और रोटी कब खानी चाहिए।  

रोटी और चावल एक साथ क्यों खा सकते हैं?शिखा के अनुसार, इन दोनों अनाज को एक साथ खाने में कोई नुकसान नहीं है। अगर कैलोरी की बात की जाए तो चावल और गेहूं दोनों में लगभग समान कैलोरी होती है लेकिन दोनों में फाइबर की मात्रा अलग-अलग होती है। गेहूं अपने फाइबर को बरकरार रखता है जो आपके शरीर में बाद में ग्लूकोज रिलीज में सहायता करता है जबकि चावल में सिंपल कार्ब्स होते हैं जो शरीर में शुगर बढ़ाता है। खाने की सभी चीजों की पाचन की एक अलग दर होती है जोकि उसके पोषक तत्वों पर निर्भर करती है। यानी भोजन का पचना उसकी फाइबर की मात्रा, फैट और कार्बोहाइड्रेट पर निर्भर है।

रोटी और चावल एक साथ क्यों नहीं खा सकते? कुछ लोग मानते हैं कि इन दोनों अनाज को एक साथ नहीं खाना चाहिए। इस पर स्वाति कहती हैं- 'विभिन्न नाज के अलग पौष्टिक गुणों के कारण एक समय पर केवल एक ही अनाज का सेवन करना चाहिए। विभिन्न प्रकार के अनाज का सेवन करने के बीच कम से कम दो घंटे का अंतराल होना चाहिए। ये दोनों अनाज आंतों में उत्तेजित होते हैं और इनमें बहुत अधिक ग्लाइसेमिक इंडेक्स होते हैं। क्योंकि दोनों अनाज में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी अधिक होती है जिससे शरीर में स्टार्च का अवशोषण होता है। इससे आपको अपच और मतली की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से ये एक-दूसरे के पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं।' 

रोटी या चावल, रात को क्या खाना चाहिए? रात को सिर्फ रोटी ही खानी चाहिए ये ज्यादा हेल्दी होती है ऐसा कहना है डायटिशियन मेहर राजपूत का उन्होंने हमें बताया की रोटी पचने में आसान होती है और इसे खाने के बाद अच्छी नींद आती है। रात को आपको ऐसा खाना खाना चाहिए जिसे पचने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत ना हो क्योंकि आप खाना खाने के बाद सो जाते हैं और आपका खाना इस दौरान डाइजेस्ट हो रहा होता है। अगर आप रात को हल्का खाना नहीं खाएंगें तो आपको अच्छे से नींद भी नहीं आएगी। क्योंकि आपका शरीर एक समय में सिर्फ एक ही काम अच्छे से करता है।

रात को चावल खाने से क्या होता है? चावल खाने से कई लोगों का पेट फूल जाता है। वाटर रिटेंशन की परेशानी वाले लोगों को तो बिल्कुल भी चावल नहीं खाने चाहिए। इसे खाने से आप अस्वस्थ महसूस करते हैं। और ये पचने में भी ज्यादा समय लगाते हैं। कई लोगों को चावल से एलर्जी होती है। डायबिटीज के मरीज़ों को चावल नहीं खाने चाहिए। अस्थमा की बीमारी वाले लोगों को भी चावल से बचना चाहिए ये ठंडे होते हैं जिसकी वजह से सांस लेने में भी तकलीफ होती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब