रोटी-चावल एक साथ खाने वाले सावधान, धीरे-धीरे इस बीमारी के मुंह में जा रहे हैं आप

By उस्मान | Published: October 6, 2018 11:28 AM2018-10-06T11:28:45+5:302018-10-06T11:28:45+5:30

विभिन्न अनाज के अलग पौष्टिक गुणों के कारण एक समय पर केवल एक ही अनाज का सेवन करना चाहिए। विभिन्न प्रकार के अनाज का सेवन करने के बीच कम से कम दो घंटे का अंतराल होना चाहिए।

things that happen when you eat rice and chapati or roti together | रोटी-चावल एक साथ खाने वाले सावधान, धीरे-धीरे इस बीमारी के मुंह में जा रहे हैं आप

फोटो- पिक्साबे

भारत में लगभग सभी लोग चावल और रोटी एक साथ खाते हैं। जाहिर है चावल और रोटी को 'पौष्टिक आहार' माना जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या रोटी और चावल को एक साथ खाने से कुछ परेशानी तो नहीं होती? डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा और स्वाति शर्मा आपको इस सवाल का जवाब दे रही हैं। ये आपको बता रही हैं कि जो लोग इन्हें एक साथ खाते हैं उससे उनकी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है। इसके अलावा ये भी बता रही हैं चावल कब खाने चाहिए और रोटी कब खानी चाहिए।  

रोटी और चावल एक साथ क्यों खा सकते हैं?
शिखा के अनुसार, इन दोनों अनाज को एक साथ खाने में कोई नुकसान नहीं है। अगर कैलोरी की बात की जाए तो चावल और गेहूं दोनों में लगभग समान कैलोरी होती है लेकिन दोनों में फाइबर की मात्रा अलग-अलग होती है। गेहूं अपने फाइबर को बरकरार रखता है जो आपके शरीर में बाद में ग्लूकोज रिलीज में सहायता करता है जबकि चावल में सिंपल कार्ब्स होते हैं जो शरीर में शुगर बढ़ाता है। खाने की सभी चीजों की पाचन की एक अलग दर होती है जोकि उसके पोषक तत्वों पर निर्भर करती है। यानी भोजन का पचना उसकी फाइबर की मात्रा, फैट और कार्बोहाइड्रेट पर निर्भर है।

रोटी और चावल एक साथ क्यों नहीं खा सकते? 
कुछ लोग मानते हैं कि इन दोनों अनाज को एक साथ नहीं खाना चाहिए। इस पर स्वाति कहती हैं- 'विभिन्न नाज के अलग पौष्टिक गुणों के कारण एक समय पर केवल एक ही अनाज का सेवन करना चाहिए। विभिन्न प्रकार के अनाज का सेवन करने के बीच कम से कम दो घंटे का अंतराल होना चाहिए। ये दोनों अनाज आंतों में उत्तेजित होते हैं और इनमें बहुत अधिक ग्लाइसेमिक इंडेक्स होते हैं। क्योंकि दोनों अनाज में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी अधिक होती है जिससे शरीर में स्टार्च का अवशोषण होता है। इससे आपको अपच और मतली की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से ये एक-दूसरे के पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं।' 

रोटी या चावल, रात को क्या खाना चाहिए? 
रात को सिर्फ रोटी ही खानी चाहिए ये ज्यादा हेल्दी होती है ऐसा कहना है डायटिशियन मेहर राजपूत का उन्होंने हमें बताया की रोटी पचने में आसान होती है और इसे खाने के बाद अच्छी नींद आती है। रात को आपको ऐसा खाना खाना चाहिए जिसे पचने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत ना हो क्योंकि आप खाना खाने के बाद सो जाते हैं और आपका खाना इस दौरान डाइजेस्ट हो रहा होता है। अगर आप रात को हल्का खाना नहीं खाएंगें तो आपको अच्छे से नींद भी नहीं आएगी। क्योंकि आपका शरीर एक समय में सिर्फ एक ही काम अच्छे से करता है।

रात को चावल खाने से क्या होता है? 
चावल खाने से कई लोगों का पेट फूल जाता है। वाटर रिटेंशन की परेशानी वाले लोगों को तो बिल्कुल भी चावल नहीं खाने चाहिए। इसे खाने से आप अस्वस्थ महसूस करते हैं। और ये पचने में भी ज्यादा समय लगाते हैं। कई लोगों को चावल से एलर्जी होती है। डायबिटीज के मरीज़ों को चावल नहीं खाने चाहिए। अस्थमा की बीमारी वाले लोगों को भी चावल से बचना चाहिए ये ठंडे होते हैं जिसकी वजह से सांस लेने में भी तकलीफ होती है।

Web Title: things that happen when you eat rice and chapati or roti together

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे