लाइव न्यूज़ :

याददाश्त तेज़ करनी है तो घर में जलाना शुरू कर दें खास अगरबत्ती

By भाषा | Updated: February 1, 2020 15:03 IST

अगरबत्तियों से याददाश्त और साथ ही नींद के दौरान सीखने की क्षमता बेहतर हो सकती है।

Open in App

अलग-अलग तरह की सुगंध से अक्सर मन-मस्तिष्क भी खिल उठ सकता है और एक नयी ताजगी का अहसास होता है। ऐसे ही गुलाब की सुगंध वाली अगरबत्तियों से याददाश्त और साथ ही नींद के दौरान सीखने की क्षमता बेहतर हो सकती है। पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित अध्ययन में जर्मनी में दो स्कूल के बच्चों ने पढ़ने के दौरान और साथ ही रात में अगरबत्ती के साथ तथा उसके बिना अंग्रेजी की शब्दावली सीखी।

शोधकर्ताओं ने साबित किया है कि लोग नींद के दौरान भी काफी कुछ सीख सकते हैं। शोध में पाया गया कि अगरबत्ती की खुशबू के साथ शब्दावली ज्यादा बेहतर तरीके से याद रही। जर्मनी में फ्रीबर्ग विश्वविद्यालय के अध्ययन के सह-लेखक जर्गन कोर्नोमिएर ने कहा, ‘‘हमने पाया कि दैनिक जीवन में सुगन्धों का काफी असर होता है और इनका लक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।’’

एक अन्य प्रयोग में एक स्कूल में शब्दावली की परीक्षा के दौरान छात्रों की मेज पर अगरबत्तियां रखी गई। अध्ययन के पहले लेखक फ्रैन्जिस्का न्यूमैन ने कहा, ‘‘ऐसा पाया गया कि अगर पढ़ाई और नींद के दौरान अगरबत्तियों का इस्तेमाल किया जाए तो सीखने की क्षमता में करीब 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई।’’

नतीजों के आधार पर शोधकर्ताओं ने कहा कि शब्दावली की परीक्षा के दौरान अगरबत्तियों के अतिरिक्त इस्तेमाल से याददाश्त तेज हो सकती है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब