लाइव न्यूज़ :

Ayushman Bharat Yojana: अब इस राज्य में शुरू होगी 'आयुष्मान भारत योजना', मिलेगा फ्री इलाज और 5 लाख का बीमा

By उस्मान | Updated: May 19, 2021 13:05 IST

कोरोना काल में इस योजना से लाखों मरीजों को फायदा हुआ है

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना काल में इस योजना से लाखों मरीजों को फायदा हुआ है देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना कई राज्यों में करोड़ों लोगों को मिला अब तक फायदा

कोरोना वायरस महामारी के बीच तेलंगाना राज्य ने देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) से जुड़ने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना में योजना लागू करने को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

फ्री इलाज और पांच लाख रुपये तक फ्री बीमा वाली इस योजना में देश कई कई राज्य पहले से जुड़े हैं। चलिए जानते हैं कि यह योजना क्या है, कैसे काम करती है और आप इसका फायदा कैसे ले सकते हैं।

- यह योजना 107.4 मिलियन से अधिक गरीब और कमजोर परिवारों, या लगभग 530 मिलियन लाभार्थियों को अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति परिवार 5 लाख रुपये का वार्षिक कवर प्रदान करती है।

- इसमें कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑन्कोलॉजी (50 प्रकार के कैंसर के लिए कीमोथेरेपी), बर्न्स जैसी 1,354 मेडिकल और सर्जिकल पैकेज शामिल हैं।

- इसके तहत सभी सेवाओं का कैशलेस और पेपरलेस लाभ मिलता है।

- पात्र लोग सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में लाभ उठा सकते हैं।

- निजी प्रयोगशालाओं और पैनल में शामिल अस्पतालों में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के लिए कोरोना का परीक्षण और उपचार भी मुफ्त है।

- जनवरी 2021 तक, योजना के तहत 40,000 से अधिक लाभार्थियों का कोविड-19 के लिए इलाज किया गया था। इसके अलावा, कोविड -19 के लिए 400,000 से अधिक निदान परीक्षण किए गए।

- योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 1 फरवरी को एनएचए द्वारा 'आप के द्वार आयुष्मान' अभियान शुरू किया गया था।

- अभियान के तहत 14 मार्च को रिकॉर्ड 800,000 लाभार्थियों को जोड़ा गया।

- बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और जम्मू और कश्मीर सहित अन्य राज्यों में इस अभियान ने 1.2 करोड़ लाभार्थियों को पंजीकृत करने में मदद की।

- 23 मार्च को सुबह 9:56 बजे, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की आईटी प्रणाली ने बिहार के गोपालगंज जिले के 25 वर्षीय व्यक्ति इरफान अली को 10वें करोड़ आयुष्मान कार्ड धारक के रूप में सत्यापित किया।

- योजना के सीईओ राम सेवक शर्मा ने कहा था कि आपके द्वार आयुष्मान पहल के तहत हर रोज लाखों नए लाभार्थी जोड़े जा रहे हैं। प्रगति से उत्साहित होकर, हमने लाभार्थियों की संख्या तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। 

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियातेलंगानाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब