लाइव न्यूज़ :

अध्ययन में दावा, कोरोना की इस वैक्सीन से बढ़ सकता है HIV का खतरा, साउथ अफ्रीका ने नहीं दी मंजूरी

By उस्मान | Updated: October 19, 2021 10:36 IST

बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस वैक्सीन 'स्पुतनिक वी' से पुरुषों में एचआईवी संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपुरुषों में एचआईवी संक्रमण का खतरा बढ़ने का दावा रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन 'स्पुतनिक वी' को किया खारिजविश्व स्वास्थ्य संगठन ने अभी तक स्पुतनिक वी को आपातकालीन उपयोग के लिए नहीं मंजूरी

कोरोना वायरस के मामले बेशक कम होने लगे हैं लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। कोरोना के खिलाफ पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान जारी है और कई देशों में बनी वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है। इस बीच खबर है कि साउथ अफ्रीका ने रूसी वैक्सीन 'स्पुतनिक वी' (Sputnik V) को मंजूरी नहीं दी है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के हेल्थ प्रोडक्ट रेगुलेटर ने कहा कि वह रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन 'स्पुतनिक वी' को मंजूरी नहीं देगा, क्योंकि इससे पुरुषों में एचआईवी संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

यह फैसला एडेनोवायरस के संशोधित रूप की सुरक्षा के परीक्षण के पहले के अध्ययनों पर आधारित था। यह एक प्रकार का वायरस है, जो श्वसन संक्रमण का कारण बनता है, जिसे Ad5 के रूप में जाना जाता है। यह रूसी वैक्सीन में भी पाया गया है।

साउथ अफ्रीकन हेल्थ प्रोडक्ट रेगुलेटरी अथॉरिटी (एसएएचपीआरए) ने एक बयान में कहा, 'दक्षिण अफ्रीका में स्पुतनिक वी टीका का उपयोग पुरुषों में  एचआईवी के जोखिम को बढ़ा सकता है।

एसएएचपीआरए कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में स्पुतनिक वी के उपयोग के लिए आवेदन के पीछे कंपनी के पास कोई सबूत नहीं था कि वैक्सीन एचआईवी प्रसार के मामले सुरक्षित होगी।

इधर स्पुतनिक वी विकसित करने वाली रूसी कंपनी गमलेया सेंटर ने कहा है कि एसएएचपीआरए ने जो जानकारी दी है वो पूरी तरह निराधार थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एडिनोवायरस टाइप -5 वेक्टर टीके और उच्च जोखिम वाले समूहों में एचआईवी संचरण के बीच संबंध के बारे में अटकलें छोटे पैमाने पर अध्ययन पर आधारित हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अभी तक स्पुतनिक वी को आपातकालीन उपयोग के लिए हरी झंडी नहीं दी है, हालांकि इसे कम से कम 45 देशों में प्रशासित किया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसSputnikकोविड-19 इंडियासाउथ अफ़्रीकाहेल्थ टिप्सhealth tipsMedical and Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!