लाइव न्यूज़ :

Breast Cancer: रहेंगे समझदार, ब्रेस्ट कैंसर मानेगा हार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2025 11:15 IST

Breast Cancer: स्तन कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो स्तन में शुरू होता है। यह एक या दोनों स्तनों में शुरू हो सकता है।

Open in App

Breast Cancer:  देश में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या बड़ी है। जानकारी के अभाव में ये बीमारी धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। सरकार भी इसको लेकर चिंतित भी है और गंभीर भी। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 15 करोड़ महिलाओं की जांच ब्रेस्ट कैंसर को लेकर की गई है। साथ ही देश में 200 डे केयर कैंसर सेंटर भी खोले जा रहे हैं। ये बातें स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित ब्रेस्ट इमेजिंग सोसायटी ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम “Midterm BISICON-2025” के दौरान कहीं। 

भारत में हर साल कैंसर के 14 लाख नए मामले रिपोर्ट होते हैं जिसमें लगभग 2 लाख मामले ब्रेस्ट कैंसर के होते हैं। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन शैली, जागरूकता, समय पर जाँच एवं उपचार से स्तन कैंसर की मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। ब्रेस्ट कैंसर को लेकर लोगों के बीच जागरूकता लाने और रेडियोलॉजिस्ट को बेहतर ट्रेनिंग देने की दिशा में BISI ( Breast Imaging Society, India) पिछले 12 सालों से लगातार काम कर रही है। देश दुनिया में इस संस्था के 800 से ज़्यादा सदस्य हैं। 

इस मौके पर ब्रेस्ट इमेजिंग सोसायटी, इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कुमार ने कहा कि अगर पहले से जागरूक न रहें, समय पर मैमोग्राफी न करवाएं, इलाज ठीक न मिले तो ये जानलेवा है। 2018 में करीब 87 हज़ार महिलाओं की जान ब्रेस्ट कैंसर की वजह से चली गई। उपाध्यक्ष वीनू सिंगला ने बताया कि BISI एक थिंक टैंक के तौर पर इस दिशा में काम कर रहा है जो फिजिशियन, साइंटिस्ट, हेल्थकेयर ऑथोरिटीज को समय समय पर अपना सलाह भी देता है।

सोसायटी की महासचिव डॉक्टर माधवी चंद्रा ने कहा कि लोगों के बीच जाना और इस बीमारी को समझाना भी हमारा मकसद है ताकि शुरुआत में इसकी पहचान हो पाए और ज़िंदगी बचा पाएं। 

इस कार्यक्रम में हार्वर्ड और येल मेडिकल स्कूल के फैकल्टी भी शामिल हुए और देश के नामी गिरामी अस्पतालों के फैकल्टी भी।

टॅग्स :कैंसरवीमेन हेल्थ टिप्समहिलाHealth and Education Departmentभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?