लाइव न्यूज़ :

Metastasis Cancer से जूझ रही हैं सोनाली बेंद्रे, जानिए क्या है यह जानलेवा बीमारी

By उस्मान | Updated: July 4, 2018 14:25 IST

लगातार होने वाले दर्द के बाद सोनाली ने अपनी जांच करवाई जिसके बाद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के बाद अब एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे जानलेवा बीमारी कैंसर से जूझ रही हैं। वे न्यूयार्क में अपना इलाज करवा रही हैं। ये बात उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताई है। सोनाली ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उन्हें हाल ही में जांच के बाद पता चला है कि उन्हें हाईग्रेड कैंसर है। लगातार होने वाले दर्द के बाद सोनाली ने अपनी जांच करवाई जिसके बाद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई। उन्होंने लिखा है कि तुरंत एक्शन लेने के आलावा इस बीमारी से लड़ने का कोई बेहतर तरीका नहीं हो सकता था। सोनाली ने अपने दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया अदा किया है, जो इस गंभीर स्थिति में उनके साथ खड़े हैं।   

मेटास्टेटिक कैंसर (metastasis cancer) क्या है?

जब कैंसर सेल्स जहां उनका गठन होता है यानी प्राइमरी स्पॉट से अलग हो जाती हैं और लिम्फ सिस्टम या ब्लड के जरिए अन्य हिस्सों में फैलती हैं, तो इसे मेटास्टेटिक कैंसर के रूप में जाना जाता है। कैंसर सेल्स शरीर के अन्य हिस्सों में ट्यूमर बनाती हैं, जिन्हें मेटास्टेटिक ट्यूमर के रूप में जाना जाता है। हालांकि प्राइमरी और मेटास्टैटिक कैंसर नेचर में समान हैं। अक्सर, कैंसर के कई रूपों के चौथे चरण में एक मेटास्टैटिक होता है। मेटास्टैटिक एक गंभीर चरण है क्योंकि इसका मतलब है कि कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैलाने के लिए मजबूत है। मेटास्टैटिक कैंसर कैंसर के प्राइमरी रूप के समान होता है। उदाहरण के लिए, यदि ब्रेस्ट कैंसर फेफड़ों में फैलता है, तो इसे मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर कहा जाएगा लंग्स का कैंसर नहीं। मेटास्टैटिक कैंसर का उपचार चरण IV ब्रेस्ट कैंसर की तरह होगा। क्योंकि कैंसर प्रकृति में समान हो सकते हैं, डॉक्टर अक्सर कैंसर के प्राइमरी स्पॉट का पता लगाने में असफल हो सकते हैं। इस तरह के निदान को कैंसर ऑफ अननोन प्राइमरी (सीयूपी) के  रूप में जाना जाता है। 

मेटास्टैटिक कैंसर के लक्षण

मेटास्टैटिक कैंसर के कुछ सामान्य संकेतों में शामिल हैं:- कैंसर के हड्डी में फैलने से दर्द और फ्रैक्चर होना। - ब्रेन में कैंसर फैलने से सिरदर्द, दौरे, या चक्कर आना।- फेफड़ों में कैंसर फैलने से सांस में कमी महसूस होना। - लीवर में कैंसर फैलने से पीलिया और पेट में सूजन होना। 

 

सोनाली ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा

सोनाली ने लिखा, 'हाल ही में जांच के बाद मुझे ये पता चला है कि मुझे हाईग्रेड कैंसर है। इसकी उम्मीद मुझे कभी नहीं थी। लगातार होने वाले दर्द के बाद मैंने अपनी जांच करवाई जिसके बाद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई। इस घड़ी में मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं और हर संभव तरीके से मेरा साथ दे रहे हैं। मैं उन सबकी शुक्रगुज़ार हूं और ख़ुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। तुरंत एक्शन लेने के अलावा इस बीमारी से लड़ने का कोई और बेहतर तरीका नहीं हो सकता था। मेरे डॉक्टरों ने इस बारे में सलाह दी और मैं फिलहाल न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हूं। इलाज के संबंध में मैं हर संभव कदम उठा रही हूं। बीते कुछ दिनों से जो मुझे प्यार मिला है, ये मेरे इलाज में मदद कर रहे हैं। मेरे दोस्त और मेरा परिवार मेरे साथ हैं, इस बात को जानते हुए मैं जिंदगी की लड़ाई लड़ रही हूं।''

बता दें कि सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड में 1994 में गोविंदा के साथ फिल्म 'आग' से अपना डेब्यू किया था। सोनाली को इसी साल 1994 में फ़िल्मफेयर ने न्यू फ़ेस ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड दिया। अगले कुछ सालों में सोनाली ने सरफरोश, दिलजले, बॉम्बे, भाई, हम साथ-साथ हैं और कल हो न हो जैसी फ़िल्मों में काम किया।

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :सोनाली बेन्द्रेकैंसरहेल्थ टिप्सइरफ़ान खान
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?