लाइव न्यूज़ :

नींद की कमी से पुरुषों की सेक्स लाइफ पर पड़ सकता है ये बुरा असर

By उस्मान | Updated: February 21, 2018 17:35 IST

अगर आप रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं, तो आपकी सेक्स लाइफ ये बुरा असर पड़ सकता है।

Open in App

काम के बढ़ते बोझ या अन्य कारणों से बहुत से लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। इसका शरीर पर बुरा असर पड़ता है। नींद पूरी नहीं होने से आपके दिमाग, दिल, वजन और सामान्य जीवन पर प्रभाव पड़ता है। अगर पुरुषों की बात की जाए, तो पर्याप्त नींद लेने से उन्हें इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है। यौन संबंध बनाने के लिए लिंग में उत्तेजना पाने या उत्तेजना बनाए रखने में असफल होने को इरेक्टल डिसफंक्शन कहा जाता है। एक या दो बार ऐसा होना चिंता की बात नहीं है, लेकिन अगर हमेशा ऐसा होने लगे तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। सेक्सोलोजिस्ट डॉक्टर दिवाकर दत्त आपको बता रहे हैं नींद की कमी से आपको कैसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है।

नींद की कमी से सेक्स लाइफ ऐसे होती है प्रभावित

पर्याप्त नींद लेने से टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि बेहतर सेक्स लाइफ के लिए टेस्टोस्टेरोन का लेवल मेंटने रहना बहुत जरूरी है। कई अध्ययनों में बताया गया है कि सोते समय टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन अधिक होता है। इतना ही नहीं इसका सबसे ज्यादा उत्पादन आरईएम यानी गहरी नींद के दौरान होता है। जब कोई व्यक्ति बेहतर नींद नहीं ले पाता है, तो टेस्टोस्टेरोन का लेवल 70 फीसदी तक गिर जाता है। यही कारण है कि पर्याप्त नींद लेने की वजह से सेक्सुअल फंक्शन पर असर पड़ सकता है। अध्ययनों से यह पता चलता है कि नींद के अभाव से एपनिया की समस्या हो सकती है, सोते समय कई बार सांस रुक जाने के कारण नींद खुल जाना एपनिया कहलाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि एपनिया के कारण 60 फीसदी से अधिक लोगों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या का सामना करना पड़ता है।  

नींद की कमी से यह भी है बड़ा खतरा

नींद का अभाव मूड डिसऑर्डर, थकावट और खराब सहनशक्ति से जुड़ा है। यह सभी कारक सेक्सुअल परफॉरमेंस पर असर डालते हैं और इस तरफ सेक्सुअल फंक्शन और एनर्जी प्रभावित होती है। इस स्थिति में आपको समय से पहले स्खलन या देरी से स्खलन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इतना ही नहीं नींद पूरी नहीं होने से व्यक्ति का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है जिसका सीधा असर रिलेशनशिप पर पड़ता है। नींद की कमी से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया भी तेज हो जाती है जिसका यौन गतिविधियों पर असर पड़ता है। 

इससे कैसे निपटें

अगर आप नींद से जुड़ी किसी समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा आपको इस विषय पर अपने साथी से भी बातचीत करनी चाहिए। अधिकतर लोगों को टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन करने के लिए कम से कम 7-8 घंटे नींद की आवश्यकता होती है। कुल मिलाकर बात यह है कि सेक्स लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको बेहतर नींद लेनी चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्ससेक्सलाइफस्टाइलरिलेशनशिपमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब