दाद, खजुली, फुंसी जैसे भयंकर चर्म रोगों को बिना दवाई ठीक करने के 5 घरेलू उपाय

By उस्मान | Published: February 15, 2020 07:28 AM2020-02-15T07:28:03+5:302020-02-15T07:28:03+5:30

सर्दियों में सबसे ज्यादा दाद, खाज, खुजली, सोरायसिस, फोड़े, फुंसी होने खतरा होता है।

skin diseases home remedies : try these natural remedies for common skin conditions | दाद, खजुली, फुंसी जैसे भयंकर चर्म रोगों को बिना दवाई ठीक करने के 5 घरेलू उपाय

त्वचा रोगों के लिए उपचार

सर्दियों के मौसम में खुजली व दाद की समस्या जोरों पर होती है। यह एक ऐसा फंगस इंफेक्शन है, जो एक बार हो जाए तो जल्दी सही नहीं होता है। सही समय पर इलाज नहीं कराने से शरीर के अन्य हिस्सों पर भी बढ़ता चला जाता है। खाज, खुजली और दाद के लिए दवाओं का लंबा कोर्स चलता है जिसे पूरा करना जरूरी है, वरना यह समस्या दोबारा आपको परेशान कर सकती है। 

ठंडी हवा और धूप की कमी का सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है। यही वजह है कि ठंड में त्वचा अधिक शुष्क होने लगती है। इतना ही नहीं, इस मौसम में त्वचा से जुड़े कई रोग भी जल्दी हो जाते हैं। सर्दियों में सबसे ज्यादा दाद, खाज, खुजली, सोरायसिस, फोड़े, फुंसी होने खतरा होता है।

किसी भी तरह के चर्म रोग होने और उसके उपचार में साफ-सफाई, खानपान और जीवनशैली का अहम रोल है। लापरवाही बरतने पर ये रोग पूरे शरीर में फैलने लगते हैं। हम आपको इन चर्म रोगों से बचने के कुछ उपाय बता रहे हैं जिन्हें आपको दवाओं के साथ ट्राई करना चाहिए। इनसे आपको काफी हद तक आराम मिल सकता है। 

उपाय नंबर 1
सबसे पहले आपको लहसुन की पांच कलियां लेनी है। उन कलियों को पीसकर उनका रस निकाल लेना है। अब आपको इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाना है। सरसों का तेल एक बहुत ही बढ़िया घरेलू औषधि है। इसका इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को दाद खाज खुजली की समस्या दूर हो सकती है। इसमें आपको थोड़ा सा सरसों का तेल मिक्स करना है। अब आपको इन दोनों चीजों को फेट कर अच्छे से मिलाना है। एक रुई की सहायता से इस मिश्रण को दाद,खाज, खुजली वाली जगह पर हल्के हाथों से लगाना है। 

उपाय नंबर 2
एलोवेरा भी एक बेहतरीन घरेलू औषधि है जिसके इस्तेमाल से तुरंत खुजली गायब हो सकती है। दाद खाज खुजली की जगह पर एलोवेरा का रस लगा सकते हैं इससे तुरंत ही खुजली सही हो सकती है। 

उपाय नंबर 3
अब यदि आपके भयंकर खुजली हैं तो आपको नीम या गिलोय का सेवन करना है या आपके खून को बिल्कुल स्वच्छ कर सकती है। आप इमली के बीज को पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाकर दाद पर लगाने से भी बहुत आराम मिल सकता है। 

उपाय नंबर 4
इसके लिए आपको नींम के पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बना लेना। अब इस पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लेना। अब इसे दिन में तीन बार आपको दाद पर लगाना है बहुत जल्द आराम मिल सकता है। 

उपाय नंबर 5
चंदन पाउडर में क्लींजिंग गुण होते हैं। इसे दूध या गुलाब जल के साथ मिलाने से भी दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको चंदन पाउडर, दूध। गुलाब जल चाहिए। पहले चंदन पाउडर को दूध या गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

इस बात का रखें ध्यान
इसके साथ आपको यह भी ध्यान रखना है कि जहां पर दाद खाज खुजली हुआ है, वहां पर आपको साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना है। आपको इस नुस्खे को दिन में तीन बार दोहराना है। इससे आपकी दाद-खुजली बहुत जल्द ठीक हो सकती है। 

Web Title: skin diseases home remedies : try these natural remedies for common skin conditions

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे