लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में घर पर गाढ़ी और स्वादिष्ट दही जमाने के 3 तरीके

By उस्मान | Updated: April 27, 2018 13:48 IST

दही एक नैचुरल प्रोबायोटिक है और इसे खाने से आपको पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

Open in App

गर्मियों का मौसम जारी है। इन दिनों तेज धूप और बढ़ते तापमान से लू लगने का खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए आपको डाइट में दही शामिल करनी चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए यह आपके पेट को ठंड़ा रखती है। दही एक नैचुरल प्रोबायोटिक है और इसे खाने से आपको पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर को तंदुरूस्त बनाने में मदद करते हैं।

घर में ऐसे बनाएं दही

बाजार में दही आसानी से उपलब्ध होती है। लेकिन अगर आप सेहत को लेकर ज्यादा सचेत हैं और शुद्ध दही खाना चाहते हैं, तो आप घर में भी दही जमा सकते हैं। घर में जमा दही सस्ती भी पड़ती है, और अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो वो गाढ़ा भी बन सकती है। घर में अक्सर दही जमाते हैं, लेकिन इसमें कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है। कभी इसमें खटास ज्यादा आती है तो कभी पानी ज्यादा रह जाता है। हम आपको कुछ खास तरीके बता रहे हैं जिनसे आपको गाढ़ा दही जमाने में मदद मिल सकती है।  

 

1) लाल मिर्च से जमाएं

ज्यादातर लोग पुरानी दही से नई दही जमाते हैं। अगर आपके पास पुरानी दही नहीं है, तो आप सूखी लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूखी लाल मिर्च में लैक्टोबैसिल्ली होता है जो एक प्रकार का बैक्टीरिया है। जिसकी मदद से दूध से दही बनता है। हालांकि इस तरीके से बना दही ज्यादा गाढ़ा नहीं होता लेकिन इससे आप जो दही जमाएंगे, उस दही से दूसरा गाढ़ा दही जमा सकते हैं।

विधि

- आधा किलो दूध उबालें और फिर उसे ठंडा होने दें। - जब वो गुनगुना हो जाए तो 2-3 सूखी साबुत लाल मिर्च (डंठल सहित) दूध के बीचों बीच डाल दें। 

2) माइक्रोवेव में जमाएं

अगर आप बहुत कम समय में और अच्छी दही जमाना चाहते हैं, तो आप माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें दही जमाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है। 

विधि

- आधा किलो दूध उबालें और फिर उसे ठंडा होने दें। - अब एक दूसरे बर्तन में (माइक्रोवेव का बर्तन हो तो बेहतर है) दो चम्मच फेंटे हुए दही को डालें और इसमें दूध मिला लें। - फिर इसे ढक लें। माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर दो मिनट के लिए प्रीहीट करें फिर स्विच बंद कर दें। - अब इसमें दूध का बर्तन रख दें। दही तीन या चार घंटे में जम जाएगा।

यह भी पढ़ें- रोजाना दाल-चावल खाने से होते हैं ये 5 फायदे

3) पुरानी दही से जमाएं

दही जमाने का यह परंपरागत तरीका है। अधिकतर लोग दही जामने के लिए इसी तरीके का इस्तेमाल करते हैं। इस तरीके से दही जमाना सबसे आसान है। 

विधि

- आधा किलो दूध उबालें और ठंडा होने दें। - एक कटोरी में दो चम्मच पुराना खट्टा दही लें और फेंट लें। - जब दूध गुनगुना रह जाए तो उसे लगातार चम्मच से हिलाते हुए उसमें फेंटा हुआ खट्टा दही मिलाएं। - जब ये अच्छी तरह मिल जाए तो इसे ढंककर अंधेरी जगह पर रख दें। - इसे रातभर के लिए या कम से कम 5-6 घंटे के लिए बिना छेड़े ढंके हुए रखे रहने दे। - जब दही जम जाए तो उसे फ्रिज में रख दें और दो दिन इस्तेमाल करें। 

यह भी पढ़ें- एक ही चीज नहीं होती दही और योगर्ट!

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

- दही जमाने के लिए हमेशा फुलक्रीम दूध का इस्तेमाल करें। - गर्म दूध में दही मिलाकर दही न जमाएं।- जिस दही से आप दही जमा रहे हैं वो बहुत ज्यादा खट्टी न हो।- जिस बर्तन में दूध उबालें, उसी में दही न जमाएं।- दही जमाने वाला दूध न बहुत गर्म हो न ही बहुत ज्यादा ठंडा।- आधे लीटर दूध में एक चम्मच दही डालें और दूध की मात्रा के हिसाब से दही मिक्स करें।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब