क्या दूध के साथ अंडा खाना चाहिए?

By उस्मान | Published: March 21, 2018 01:30 PM2018-03-21T13:30:04+5:302018-03-21T13:30:04+5:30

अगर आप दूध के साथ कच्चा अंडा खाते हैं, तो आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती है।

Eating Habits: Pros and Cons of consuming Egg-Milk together | क्या दूध के साथ अंडा खाना चाहिए?

क्या दूध के साथ अंडा खाना चाहिए?

नाश्ते को दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है। इसका मतलब यह है कि नाश्ते के रूप में आप पिछली रात का उपवास तोड़ते हैं और दिन के लिए अपने मेटाबोलिज्म और शरीर के अन्य कार्यों के लिए तैयार करते हैं। सुबह आप जो भी कुछ खाते हैं, उससे न केवल आपका पेट सही रहता है बल्कि आपका दिमाग भी बेहतर रहता है। इससे आपको एनर्जी मिलती है जिससे शरीर बेहतर तरीके से कामकाज कर पाता है। इसलिए नाश्ते में ऐसी चीजें खाना जरूरी है जिससे आपको पर्याप्त ऊर्जा मिल सके। इसमें इस बात का अहम रोल होता है कि आप किस चीज के साथ क्या खाते हैं यानी आपका फूड कॉम्बिनेशन क्या है।   

फूड कॉम्बिनेशन क्यों है जरूरी

खाने के मामले में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको आसानी से मिलने वाली चीजें नहीं बल्कि वो चीजें खानी चाहिए जिसकी आपके शरीर को जरूरत है। जब नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजों की होती है, तो दो चीजों अंडा और दूध का नाम पहले स्थान पर आता है। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि इन दोनों चीजों का एकसाथ सेवन नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि अंडा प्रोटीन के अलावा  कोलीन और एल्ब्युमिन का भी बेहतर स्रोत है। अंडे को कई तरीके से खाया जा सकता है जैसे कच्चा, उबालकर, तलकर या आधा उबालकर। 

कच्चा अंडा क्यों ना खाएं?

अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन के अनुसार, अंडे का ना केवल टेस्ट खराब होता है बल्कि इस रूप में खाना काफी खतरनाक भी माना जाता है। कच्चा अंडा खाने से आपको बायोटिन की कमी, फूड पोइजनिंग और साल्मोनेला इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। इससे आपको पेट खराब होना, उल्टी होना पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कई  गंभीर मामलों में साल्मोनेला इन्फेक्शन से मृत्यु भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- घर पर ऐसे बनाइए शिमला-मिर्च बेसन की टेस्टी और हेल्दी सब्जी

उबला अंडा क्यों खाएं?

दूसरी ओर पका हुआ अंडा खाने से इन्फेक्शन और फूड पोइजनिंग का कम खतरा होता है। इसके अलावा जब अंडे को पकाकर खाया जाता है, तो शरीर द्वारा उससे मिलने वाले प्रोटीन को आसानी से अवशोषित किया जा सकता है जबकि कच्चे अंडे के मामले में ऐसा नहीं है। 

दूध के साथ अंडा खाने से क्या होता है?

दूध कैल्शियम, लिपिड, व्हे, कैसिइन और अन्य मिनरल्स व विटामिन का एक समृद्ध स्रोत है। दूध एक कोलाइड युक्त पानी है जो इसके अन्य घटकों के साथ बांधता है। स्तनधारियों से कच्चा दूध या तो सीधे सेवन किया जाता है या बैक्टीरिया को मारने के लिए पाश्चरीकृत किया जाता है, जो उसमें मौजूद हो सकता है। इन दोनों चीजों को जब एक साथ खाया जाता है, तो यह शरीर के लिए बेहतर होते हैं। लेकिन अंडा पका होना चाहिए और दूध बैक्टीरिया फ्री होना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- धनिये से बनी ये 5 डिशेज टेस्टी ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हैं फायदेमंद

जब इन दोनों चीजों को एक साथ खाया जाता है, तो इससे प्रोटीन की मात्रा बढ़ सकती है जो शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित नहीं होता है। यह बढ़ा हुआ प्रोटीन फैट में बदलना शुरू हो जाता है। लेकिन जब अंडे को उबालकर खाते हैं, तो प्रोटीन का अवशोषण आसानी से हो जाता है जिससे किसी भी तरह का स्वास्थ्य संबंधी खतरा नहीं होता है। यानी उबले अंडे को दूध के साथ बिना किसी चिंता के खाया जा सकता है। इसलिए उबले अंडे को उबले हुए दूध के साथ खाएं और स्वस्थ रहें। 

(फोटो-पिक्साबे) 

Web Title: Eating Habits: Pros and Cons of consuming Egg-Milk together

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे