लाइव न्यूज़ :

श्रेयस-दीप्‍ति शादी के 14 साल बाद सरोगेसी से बने पेरेंट्स, डिटेल में जानिए क्या है सरोगेसी

By उस्मान | Updated: May 9, 2018 11:26 IST

अभिनेता शाहरुख खान, आमिर खान, सोहेल खान और तुषार कपूर जैसे कई बड़े अभिनेता सरोगेसी का सहारा ले चुके हैं।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े पापा बन गए हैं। श्रेयस और उनकी पत्‍नी दीप्‍ति तलपड़े को शादी के 14 साल बाद माता-पिता बनने की खुशी मिली है। श्रेयस और दीप्‍त‍ि सेरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने हैं. श्रेयस ने बताया कि सरोगेट मां का चुनाव करना उनकी जिंदगी का बेहतरीन फैसला है। श्रेयस अपनी पत्नी के साथ हांगकांग में थे तभी यह खबर आई कि बच्ची किसी भी वक्त जन्म ले सकती है जिसके बाद उन्होंने तत्काल वापस आने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि बच्ची के नाम पर अभी फैसला नहीं किया गया है। 

सरोगेसी क्या है?

सरोगेसी एक ऐसा जरिया है जो किसी को भी संतान की खुशी हासिल करने में मदद करता है। सरोगेसी एक महिला और एक दंपति के बीच का एक एग्रीमेंट होता है, जो अपना खुद का बच्चा चाहता है। सामान्य शब्दों में अगर कहे तो सरोगेसी का मतलब है कि बच्चे के जन्म तक एक महिला की 'किराए की कोख' है। जो महिला किसी और दंपति के बच्चे को अपनी कोख से जन्म देने को तैयार हो जाती है उसे ही 'सरोगेट मदर' के नाम से जाना जाता है।

कानून से मिली हुई है मान्यता

साल 2016 सितंबर महीने में सरकार ने उस बिल को मंजूरी दे दी जिसमें किराये की कोख (सरोगेसी) वाली मां के अधिकारों की रक्षा के उपाय किए गए हैं। साथ ही सरोगेसी से जन्मे बच्चों के अभिभावकों को कानूनी मान्यता भी देने का प्रावधान है। कैबिनेट से पास सरोगेसी रेगुलेशन बिल 2016 में यह साफ है कि अविवाहित पुरुष या महिला, सिंगल, लिव-इन रिलेश्नशिप में रहने वाले जोड़े और समलैंगिक जोड़े भी अब सरोगेसी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। वहीं, अब सिर्फ रिश्तेदार में मौजूद महिला ही सरोगेसी के जरिए मां बन सकती है।

यह भी पढ़ें- आखिरकार श्रेयस तलपड़े घर गूंजी किलकारी, नन्हीं परी ने लिया जन्म

सरोगेसी का खर्च

गाजियाबाद स्थित इंद्रा आईवीऍफ सेंटर में डॉक्टर मनोज जोशी का कहना है कि इसमें 2.5 लाख से 6 लाख रुपए से रुपए तक का खर्च आ सकता है। उन्होंने बताया कि कि पिछले कुछ सालों में सरोगेसी करवाने वालों की संख्या काफी बढ़ी है। इस प्रक्रिया को निःसंतान दंपति और सरोगेट मदर बनने वाली महिलाएं दोनों स्वीकार रहे हैं। हालांकि छोटे शहरों में इसका खर्च कम हो सकता है।

कई सेलेब्रिटी ले चुके हैं इसका सहारा

अभिनेता शाहरुख खान, आमिर खान, सोहेल खान और तुषार कपूर जैसे कई बड़े अभिनेता सरोगेसी का सहारा ले चुके हैं। शाहरुख का दूसरा बेटा अबराम, आमिर का बेटा आजाद, सोहेल का बेटा निर्वाण और तुषार का एक बच्चा भी सेरोगेसी के जरिए इस दुनिया में आए हैं।

(फोटो- सोशल मीडिया)  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सशाहरुख़ खानआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?