लाइव न्यूज़ :

Sawan 2019: आज से शुरू हो गया सावन का महीना, संभलकर खायें ये 8 वेज चीजें, जो असल में हैं नॉन वेज

By उस्मान | Updated: July 17, 2019 11:24 IST

Shravan Maas (Sawan Month) 2019: इस पूरे महीने भगवान शिव के भक्त नॉन वेज चीजों से दूरी बना लेते हैं। कुछ वेजेटेरियन लोग जाने-अंजाने कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो कि या तो पूरी तरह नॉनवेज हैं या फिर वो नॉनवेज से बनी हैं।

Open in App

Shravan Maas (Sawan Month) 2019: हिंदू धर्म के सबसे पावन महीनों में से एक सावन का महीना आज यानी 17 जुलाई से शुरू हो गया है और 15 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन खत्म होगा। यह महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है और इसलिए इस मास में उनकी पूजा को विशेष महत्व दिया गया है। इस दौरान भगवान शिव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए उपवास और उनकी उपासना करते हैं। 

अधिकतर लोग सोमवार को उपवास रखते हैं जिसे 'श्रवण सोमवर व्रत' कहा जाता है। इस साल सावन सोमवार व्रत की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है और पूरे महीने में चार सोमवार व्रत पड़ रहे हैं। हिंदू रिवाजों में जहां इस महीने हर दिन नये तरीके से पूजा की जाती है वहीं इस महीने के दौरान बहुत सारी चीजों को खाना वर्जित होता है। आज से लेकर पूरे एक महीने तक भगवान शिव के भक्त नॉन वेज चीजों से दूरी बना लेते हैं। 

सावन के महीने में मांस का सेवन क्यों है वर्जित

सावन के महीने में इंसान को मांस के सेवन से दूर रहने को कहा जाता है, इसके पीछे बहुत सारे धार्मिक कारण हैं। ज्योतिषियों का मानना है कि इस मौसम में बारिश होती है जिससे जल स्तर बढ़ता है, बारिश के पानी को शांत करने के लिए शिव जी पर जल चढ़ाया जाता है। इस महीने में अधिकतर दिनों किसी न किसी देवी-देवता की आराधना होती है। यही वजह है कि इस महीने मांस न खाने की सलाह दी जाती है। 

हालांकि इसका वैज्ञानिकों कारण भी है। बारिश के इस महीने में कीड़े-मकोड़े सक्रिय हो जाते हैं जो कि जानवरों के शरीर पर भी पाये जाते हैं, जिनका सेवन करना बीमारियों को दावत देना होता है इस कारण कहा जाता है कि सावन के दौरान इंसान को मांस-मच्छी नहीं खाना चाहिए।

आमतौर पर वेजिटेरियन होने का मतलब है मीट, अंडा, मछली या जानवर के शरीर के किसी भी हिस्‍से से बने खाद्य पदार्थ से का सेवन ना करना। वेजिटेरियन लोग इन सारी चीजों से दूरी बनाकर रखते हैं। कुछ वेजेटेरियन लोग जाने-अंजाने कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो कि या तो पूरी तरह नॉनवेज हैं या फिर वो नॉनवेज से बनी हैं। अगर आप भी खुद को शुद्ध शाकाहारी श्रेणी में रखते हैं तो हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप वेज समझकर खाते हैं लेकिन वो असल में नॉन वेज होती हैं।

वेज और नॉन-वेज अंतर और वेगन होना क्या बला है?

वेजेटेरियन और नॉन-वेजेटेरियन चीजों के बीच अंतर को लेकर कई भ्रम हैं। ऐसा माना जाता है कि वेजेटेरियन में मीट, पोल्ट्री और सीफूड जैसी चीजें शामिल हैं। इसी श्रेणी में वेगन भी है, जो लोग वेगन होते हैं, वो इन चीजों के साथ-साथ किसी भी तरह के एनिमल प्रोडक्ट नहीं खाते हैं। इसका मतलब है कि वो शहद या दूध जैसी चीजें भी नहीं खाते हैं। खैर, खाने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें वेजेटेरियन माना जाता है लेकिन इन्हें लेकर लोगों में भ्रम है कि क्या वाकई ये चीजें वेज हैं या नॉन-वेज। चलिए जानते हैं वो चीजें क्या-क्या हैं।

1) वॉर्सेस्टरशायर सॉसइस सॉस में ऐन्चोवी का रस मिलाया जता है। यह नमकीन स्वाद की छोटी मछली होती है। हालांकि, इन दिनों आपको वेगन वॉर्सेस्टरशायर सॉस भी मिलता है। अगली बार खरीदने से पहले सामग्री पढ़ें। 

2) शराबशराब सिर्फ नॉनवेज ही नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी कई मायनों में हानिकारक होती है। शराब को साफ करने के लिए इजिनग्लास का इस्तेमाल किया जाता है जो फिश ब्लेडर से बनता है।

3) जेलीइसमें जिलेटिन होता है और जब तक आप किसी अन्य विकल्प का उपयोग नहीं करते हैं, जेली नॉन-वेज है। जिलेटिन कार्टिलेज और जानवरों की हड्डियों को उबालकर तैयार किया जाता है, इसलिए, एक पशु उत्पाद है। खरीदने से पहले सामग्री की जांच करें क्योंकि कुछ जेली वेजिटेबल स्टार्च से बने होते हैं।

4) मार्शमॉल्सअगर आप वेजेटेरियन हैं, तो इससे आपको निराशा हो सकती है। इसमें जिलेटिन होता है, जो जानवरों से प्राप्त होता है।

5) प्रोसेस्ड शुगरकुछ शुगर में ब्लीच का यूज किया जाता है जिससे उसे अधिक सफेद बनाया जा सके हालांकि कुछ शुगर में बोन चार का भी यूज किया जाता है। यह जानवरों की हड्डियों से बना होता है। 

6) गमी कैंडीजमार्शमॉल्स की तरह, आपका पसंदीदा गमी कैंडीज भी जिलेटिन से बने होते हैं।

7) पर्मिजिआनो रेगेनिआ चीज़यह चीज़ एक एंजाइम से बना है जो जानवरों के पेट में मौजूद है जिसे रेननेट या चिमोसिन कहा जाता है। एक और प्रकार का पनीर है जिसे पर्मनेस कहा जाता है। यह गाय के पेट के अंदरूनी अंगों से बना होता है। 

8) सूपशाकाहारी लोगों का अक्सर पसंदीदा फूड होता है सूप। रेस्टोरेंट्स में बनने वाले लजीज सूप में जिन सॉसेज का इस्तेमाल किया जाता है वो मछली से पाए जाने वाले उत्पादों से बनता है। इसलिए अगर आगे से आप सूप पीने जाएं तो इस बात की जानकारी ले लें।

टॅग्स :सावनभगवान शिवहेल्थी फूडफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम