स्टैमिना बढ़ाने के लिए सेक्स से पहले खायें ये सबसे मजेदार चीज, 10 रुपये में मिलती है 100 ग्राम
By उस्मान | Published: December 10, 2018 07:13 PM2018-12-10T19:13:48+5:302018-12-10T19:13:48+5:30
इसमें प्रोटीन, वसा, विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स से भरपूर मूंगफली सेक्स वैवाहिक संबंधों को सुखी बनाता है।
मूंगफली सर्दियों की सबसे मजेदार खाने की चीजों में से एक है। दोस्तों के साथ ग्रुप में बैठकर मूंगफली खाने का अपना ही मजा है। इसे सस्ता बादाम भी कहा जाता है। मूंगफली में सेहत का खजाना छिपा हुआ होता है, इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसमें प्रोटीन, वसा, विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स से भरपूर मूंगफली सेक्स वैवाहिक संबंधों को सुखी बनाता है। इतना ही इससे आपको कब्स, गैस और एसिडिटी जैसे पेट के रोगों को दूर करने में भी मदद मिलती है।
सेक्स संबंध से पहले मूंगफली खाने से होता है फायदा
सेक्स से पहले मूंगफली खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। रोजाना मूंगफली खाने से पुरूषों और महिलाओं में सेक्स हार्मोन्स संतुलित रहते हैं। इससे आपकी सेक्स लाइफ दुरूस्त रहती है।मूंगफली से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। दरअसल यह प्रोटीन का भंडार है और प्रोटीन एक ऐसा पोषक तत्व है जो आपका स्टैमिना बढ़ाता है।
स्टैमिना ही है जो आपकी सेक्स क्रिया को बेहतर बनाता है। अगर आप लंबे समय तक सेक्स का आनंद लेना चाहते है और पार्टनर को खुश करना चाहते हैं, तो आपको सेक्स से पहले मुठ्ठीभर मूंगफली का सेवन कर लेना चाहिए।
मूंगफली के अन्य फायदे
मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में होते हैं जो मूंगफली को उबालने पर और ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इसमें मौजूद बॉयोचानिन-ए दो गुना और जेनिस्टइन चार गुना बढ़ जाता है जिससे आपके शरीर में भीतरी साफ सफाई सुचारु और नियमित रुप से होती रहती है।
प्रोटीन का खजाना सेल्स के बनाने में प्रोटीन की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती हैं। प्रोटीन नये सेल्स के बनाने और पुराने सेल्स को ठीक करने का काम करता हैं। मूंगफली में प्रोटीन की सबसे ज़्यादा मात्रा पाई जाती हैं। इसलिए रोजाना कुछ मात्रा में मूंगफली का सेवन करना बच्चों के साथ साथ बडो के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता हैं। शाकाहारी भी मूंगफली खा कर अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते है।