लाइव न्यूज़ :

सुबह 3 केले खाने से महिलाओं को होते हैं ये 6 बड़े फायदे, गर्भवती ध्यान दें

By उस्मान | Updated: March 9, 2018 07:46 IST

केले में  मैग्‍नीशियम, पौटेशियम, फोलेट, रिबोफ्लैविन, नियासिन जैसे कई प्रकार के विटामिन और मिनरल होते हैं। इससे महिला को शरीर में ताकत मिलती है

Open in App

महिलाओं को घरेलू कामकाज संभालने के साथ-साथ ऑफिस के काम भी करने होते हैं। ऐसे में उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हर महिला को अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर विशेष ध्‍यान देना चाहिए ताकि उसे कोई बीमारी न घेर पाए। महिलाओं को रोजाना ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे उन्हें पूरा पोषण मिल जाए। वैसे, महिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए केले का सेवन सबसे उचित है। एक मीडियम केले में 3.1 ग्राम फाइबर और 1.3 ग्राम प्रोटीन और 422 मिलीग्राम पोटेशियम होते हैं। इसलिए रोजाना तीन केले खाने से उन्हें यह जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। केले में  मैग्‍नीशियम, पौटेशियम, फोलेट, रिबोफ्लैविन, नियासिन जैसे कई प्रकार के विटामिन और मिनरल होते हैं। इससे महिला के शरीर को ताकत मिलती है और वह बिना थके अपने रोजाना के कार्यों को पूरा कर सकती है। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, केले खाने से महिलाओं को यह फायदे होते हैं।

यह भी पढ़ें- सुबह नाश्ते में ढोक‍ला खाने से होते हैं ये 4 बड़े फायदे, वजन कम करने वाले ध्यान दें

1) कब्ज से बचने में मिलती है मदद

केले में फाइबर की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और कब्‍ज आदि की समस्‍या भी दूर हो जाती है। इसके अलावा इससे उन्हें ऊर्जा मिलती है और कमजोरी दूर होती है। 

2) तुरंत ऊर्जा मिलती है

जिन महिलाओं को हमेशा कमजोरी लगती है वह प्रतिदिन केले का सेवन करें। इससे उनके शरीर में ऊर्जा आएगी और वह खुद को एक्टिव महसूस करेगी।

3) दिल स्वस्थ रहता है

केले में उच्‍च मात्रा में फाइबर होता है जिस वजह से इसके सेवन से कोलेस्‍ट्रॉल लेवल ज्‍यादा नहीं बढ़ता है और दिल स्वस्थ रहता है। इसके अलावा महिलाओं को हार्ट डिजीज की संभावना भी बहुत कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें- सुबह सिर्फ एक मुठ्ठी किशमिश खाएं, इस खतरनाक बीमारी की हो जाएगी छुट्टी 4) गर्भवती महिलाओं के लिए बेस्ट

महिलाओं को गर्भावस्‍था के दौरान केले का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें फॉलिक एसिड की मात्रा काफी होती है, जो नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होती है और बच्‍चे में होने वाले विकारों को दूर कर देते हैं। साथ ही केले के सेवन से भ्रुण का विकास भी अच्‍छी तरह होता है। 5) एनीमिया

एनीमिया यानि शरीर में रक्‍त की कमी, महिलाओं में होने वाली आम समस्‍या है। केला एक ऐसा फल है जो महिलाओं में रक्‍त की कमी को दूर कर देता है और उनके शरीर के हीमोग्‍लोबिन को बढ़ा देता है।

यह भी पढ़ें- रोजाना सुबह नाश्ते में पोहा खानें के इन 5 फायदों को जरूर जानें6) ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

40 वर्ष की आयु के बाद, महिलाओं में ब्लड प्रेशर की समस्‍या बहुत ज्‍यादा बढ़ जाती है। ऐसे में प्रतिदिन दो केले का सेवन करने से महिला के शरीर में ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब