स्वास्थ्य राशिफल 26 जनवरी : इन 5 राशि वालों को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कब्ज का खतरा, कन्या, तुला, धनु, मकर वाले भी हो जायें सतर्क

By उस्मान | Published: January 26, 2019 07:48 AM2019-01-26T07:48:50+5:302019-01-26T07:48:50+5:30

इंसान का स्वास्थ्य ही उसका सबसे बड़ा धन होता है। स्वास्थ्य खराब होने पर जीवन बोझ लगने लगता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर जीवनशैली के साथ अच्छा खानपान बहुत जरूरी है। पंडित आचार्य स्वामी आपको बता रहे हैं कि कुंडली के आधार पर आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहने वाला है और आपको आज किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे आपका शरीर मुसीबत में न पड़ जाए।

rashifal 26 january : what's your Horoscope or zodiac sign say about your health | स्वास्थ्य राशिफल 26 जनवरी : इन 5 राशि वालों को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कब्ज का खतरा, कन्या, तुला, धनु, मकर वाले भी हो जायें सतर्क

फोटो- पिक्साबे

इंसान का स्वास्थ्य ही उसका सबसे बड़ा धन होता है। स्वास्थ्य खराब होने पर जीवन बोझ लगने लगता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर जीवनशैली के साथ अच्छा खानपान बहुत जरूरी है। हालांकि आप थोड़ी सावधानी बरतकर अपनी सेहत को खराब होने से बचा सकते हैं। खासकर जो लोग पहले से किसी बीमारी का शिकार हैं, उन्हें अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना चाहिए। पंडित आचार्य स्वामी आपको बता रहे हैं कि कुंडली के आधार पर आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहने वाला है और आपको आज किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे आपका शरीर मुसीबत में न पड़ जाए।  

मेष राशि :
स्वास्थ्य और सेहत

शनि के प्रभाव के कारण कैल्शियम की कमी से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। इसलिए आप खाने में कैल्शियम युक्त फल और सब्जियां शामिल करें। धीमी पाचन और पाचन तंत्र में गड़बड़ी चिंता का कारण बन सकती है। इसलिए आप आयुर्वेदिक दवाओं का इस्तेमाल करें।  

वृष राशि:
स्वास्थ्य और सेहत

अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष देखभाल की जरूरत है। डॉक्टर द्वारा बताई गई डायट का पालन करें। रात को देरी से खाना और जंक फूड्स से तौबा करें। पुराने रोगों से परेशान लोग किसी भी कीमत पर दवा लेना ना भूलें।

मिथुन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत

अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं, तो आपको इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कुछ छोटे मुद्दे परेशानी का कारण बन सकते हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से में चोट लग सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। मध्यम आयु वर्ग के लोग स्वस्थ रहने के लिए सुबह-शाम वाकिंग जरूर करें।

कर्क राशि :
स्वास्थ्य और सेहत

छठा गृह स्वास्थ्य मुद्दों का सूचक है, बृहस्पति हानिकरक राहु में है और प्रतिगामी शनि दोनों पहलुओं में है। इस स्थिति का मतलब हुआ कि आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग दवा लेना ना भूलें और जीवनशैली में सुधार करें। आप योग और मेडिटेशन बभी कर सकते हैं। 

सिंह राशि:
स्वास्थ्य और सेहत

डायबिटीज के मरीज अपने सेहत को लेकर सतर्क रहें अन्यथा ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इस संबंध में रेगुलर चेक-अप कराते रहें। धीमा पाचन पाचन परेशानी का सबब बन सकता है। आपको रोजाना थोड़ी देर के लिए कुछ एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। इसके अलावा आपको प्राणायाम से भी लाभ होगा।  

कन्या राशि:
स्वास्थ्य और सेहत

धीमे पाचन से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है। गणेश आपको अपने लाइफस्टाइल को कारगर बनाने के लिए हानिकारक आदतों को छोड़ने और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए बेहतर खानपान की सलाह दे रहे हैं। मैडिटेशन से भी आपको काफी लाभ हो सकता है।

तुला राशि:
स्वास्थ्य और सेहत

स्वास्थ्य से जुड़े कुछ अनचाहे मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। अगर आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं है, तो आप समय-समय इसके उतार-चढ़ाव पर नजर रखें। इसके अलावा अपनी जीवनशैली को बेहतर रखने के लिए जंक फूड खाने से बचें। मध्यम आयु वर्ग के लोगों को मोर्निंग-इवनिंग वाक करने की सलाह दे रहे हैं।
 
वृश्चिक राशि:
स्वास्थ्य और सेहत

अगर स्वास्थ्य की बात की जाए, तो ग्रहों के पारगमन के अनुसार आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। छोटे-मोटे रोगों का अगर सही से इलाज नहीं कराएंगे, तो ये परेशानी का सबब बन सकते हैं। डायबिटीज के मरीज अपना विशेष ध्यान रखें। ऐसे लोग शुगर वाली चीजों जैसे कोल्ड ड्रिंक से दूर रहें।  

धनु राशि:
स्वास्थ्य और सेहत

एसिडिटी से जुड़ी समस्या आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहेगा जिससे आप बीमार होने पर तुरंत सही हो जाएंगे। गणेश आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के सलाह दे रहे हैं। 
 
मकर राशि:
स्वास्थ्य और सेहत

आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आपको इसे बरकरार रखने के लिए बुरी आदतों से बचना होगा। इसलिए आप एक्सरसाइज़ करें, इससे आपका इम्युनिटी सिस्टम और स्टेमिना मजबूत बनेगा। अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो उसका सही तरह से इलाज कराएं। 

कुंभ राशि:
स्वास्थ्य और सेहत

खराब पाचन तंत्र आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए पाचन तंत्र को सही रखने की कोशिश करें। इससे आपका दिन खराब हो सकता है। खैर, गणेश आपको योग और मेडिटेशन की सलाह दे रहे हैं। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

मीन राशि:
स्वास्थ्य और सेहत

अस्त शुक्र आपके लिए चिंता का विषय है और आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। एंटीबायोटिक दवा लेने की बजाय कुछ अल्टरनेटिव दवाएं लेना शुरू करें। सांस से जुड़ी समस्यायों का तुरंत इलाज कराएं। मध्यम आयु वर्ग के लोग जीवनशैली को कारगर बनाने के लिए बुरी आदतों से छुटकारा पाने की कोशिश करें।  

Web Title: rashifal 26 january : what's your Horoscope or zodiac sign say about your health

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे