प्रोटीन की कमी कैसे पूरी करें : नाश्ते में खायें 10 प्रोटीन से भरपूर चीजें, कमजोरी होगी दूर, शरीर बनेगा ताकतवर

By उस्मान | Published: March 10, 2021 09:00 AM2021-03-10T09:00:47+5:302021-03-10T09:00:47+5:30

प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ : जानिये शरीर को रोजाना कितने प्रोटीन की जरूरत होती है

protein rich food: include 10 protein rich food in your breakfast to beat weakness, tiredness and anemia in Hindi | प्रोटीन की कमी कैसे पूरी करें : नाश्ते में खायें 10 प्रोटीन से भरपूर चीजें, कमजोरी होगी दूर, शरीर बनेगा ताकतवर

प्रोटीन के स्रोत

Highlightsशरीर के विकास के लिए प्रोटीन जरूरीप्रोटीन की कमी से कई रोगों का खतराजानिये रोजाना कितने प्रोटीन की जरूरत होती है

प्रोटीन शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसके बिना शरीर कमजोर और सुस्त हो सकता है। रोजाना एक व्यक्ति को शरीर के वजन के हिसाब से 0.8 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। प्रोटीन की कमी से कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। हम आपको प्रोटीन से भरपूर कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका आपको नाश्ते में सेवन करना चाहिए। इससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। 

टोफू
टोफू एक ऐसी चीज है जो देखने में पनीर की तरह लगता है। आप इसे कच्चा खा सकते हैं। यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है। इसके अलावा अगर आप रोजाना 25 ग्राम टोफू का सेवन करेंगे तो आप खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। 

अंडे 
ये सस्ते हैं और लीन प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप नाश्ते में उबले अंडे, ऑमलेट या अंडा करी खा सकते हैं। बच्चों के लिए इससे बेहतर विकल्प कुछ नहीं है। 

पिस्ता
पिस्ता प्रोटीन का भंडार है। इसके अलावा इसमें वो सभी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। आप इसे चलते-फिरते कभी भी खा सकते हैं या आप इसे अपनी पसंदीदा रेसिपी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रति कप से 25 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

कम फैट वाला दूध
इसके लिए आप कम फैट वाला दूध, पनीर और दही ले सकते हैं। शाकाहारियों के लिए यह एक अच्छा स्रोत है। कम वसा वाले डेयरी उत्पादों में कैलोरी भी कम होती है और इससे आपको वजन बनाये रखने में मदद मिलती है। 

पीनट बटर
पीनट बटर का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। 100 ग्राम पीनट बटर में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आपको नाश्ते में इसका सेवन जरूर करना चाहिए, यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

पनीर
पनीर में भी प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। 100 ग्राम पनीर खाने से शरीर को लगभग 35 से 40 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलती है। आप सुबह नाश्ते में पनीर का एक बड़ा टुकड़ा ले सकते हैं। 

बादाम का मक्खन
बादाम मक्खन में अधिक फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन होता है। आप अपने दलिया, स्मूदी में बादाम मक्खन का एक स्कूप जोड़ें, या इसे केले के ऊपर या खट्टे टोस्ट के टुकड़े पर डालें। प्रति दो चम्मच में सात ग्राम प्रोटीन होता है।

तिल के बीज
तिल के बीज में लिगनेन होता है, जो फैट बर्न करने में मदद कर सकते हैं। तीन चम्मच में पांच ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसे हड्ड‍ियों की मजबूती से लेकर घने-लंबे बाल तक- तिल का प्रयोग शरीर के हर हिस्‍से के लिए बेमिसाल माना जाता है।

बादाम
बादाम में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम दूध के साथ खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं जो, शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने में सहायता करते हैं, इसीलिए आपको रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम को दूध के साथ खाने चाहिए।

भीगे चने
भीगे हुए चने में भी प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। 100 ग्राम भीगे हुए चने में 50 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। जो चिकन में पाई जाने वाली प्रोटीन के मुकाबले दोगुनी होती हैं। इसीलिए आपको रोज सुबह भीगे हुए चने का सेवन करना चाहिए। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Web Title: protein rich food: include 10 protein rich food in your breakfast to beat weakness, tiredness and anemia in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे