लाइव न्यूज़ :

Power Nap at Work: कार्यालय में काम करने के दौरान झपकी लेने से थकान मिटाने में मदद!, कर्मचारियों की कार्य-क्षमता और सेहत भी ठीक, जीनियस कंसल्टेंट की रिपोर्ट में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2023 17:21 IST

Power Nap at Work: कर्मचारी समाधान और मानव संसाधन सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी जीनियस कंसल्टेंट की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

Open in App
ठळक मुद्देजापान में 'इनेमुरी' की प्रथा लंबे समय से चली आ रही है।कार्य अवधि के दौरान झपकी लेना शामिल है। ऐसा करना एक स्वस्थ कार्य संस्कृति के लिए जरूरी है।

Power Nap at Work: बड़ी संख्या में कर्मचारियों का मानना है कि कार्यालय में काम करने के दौरान झपकी लेने से थकान मिटाने में मदद मिलती है और इससे कर्मचारियों की कार्य-क्षमता तथा सेहत भी ठीक रहती है। कर्मचारी समाधान और मानव संसाधन सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी जीनियस कंसल्टेंट की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

जापान में 'इनेमुरी' की प्रथा लंबे समय से चली आ रही है, जिसमें कार्य अवधि के दौरान झपकी लेना शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा करना एक स्वस्थ कार्य संस्कृति के लिए जरूरी है। सर्वेक्षण में शामिल लगभग 94 प्रतिशत कर्मचारियों का मानना है कि कार्य अवधि के दौरान झपकी लेना जरूरी है, जबकि केवल तीन प्रतिशत इस बात से असहमत थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि कर्मचारी तनाव को दूर करने के लिए काम के घंटों के दौरान आराम चाहते हैं। यह रिपोर्ट बैंकिंग और वित्त, निर्माण और इंजीनियरिंग, शिक्षा, एफएमसीजी, आतिथ्य, मानव संसाधन समाधान, आईटी, आईटीईएस और बीपीओ, लॉजिस्टिक, विनिर्माण, मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के 1,207 कर्मचारियों के बीच किए गए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण पर आधारित है। यह सर्वेक्षण 25 सितंबर से 27 अक्टूबर के बीच किया गया।

टॅग्स :जापानHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत