लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में पॉल्यूशन कर रहा आपका चेहरा खराब, अब और नहीं- स्किन को इन घरेलू तरीके से करें डिटॉक्स, पाएंगे फ्रेश और ग्लोइंग त्वचा

By आजाद खान | Updated: November 16, 2022 18:48 IST

जानकारों की माने तो एयर पॉल्यूशन का स्किन पर काफी बुरा असर पड़ता है। इससे आपकी स्किन के ताजेपन और ग्लो दोनों ही खत्म हो सकते है। ऐसे में सर्दियां आते ही स्किन का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए और इसे बीच-बीच में डिटॉक्स भी करते रहना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देएयर पॉल्यूशन सेहत और स्किन दोनों को काफी नुकसान पहुंचाता है। सर्दियों में अकसर ऐसा देखा गया है कि एयर पॉल्यूशन के कारण स्किन काफी खराब हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकते है।

Glowing Healthy Skin Tips: सर्दियां आते ही एयर पॉल्यूशन के कारण खांसी, जुखाम, दमा आदि के अलावा स्किन पर खुजली और जलन भी पैदा होने लगती है। इस कारण हमें काफी परेशानी होती है और इस हालत में हमें समझ नहीं आता है क्या करना चाहिए। यही नहीं हवा के कारण भी सिर में खुजली जैसी समस्या भी पैदा होने लगती है। 

इस हालत में जब आप अपने स्किन को लेकर काफी परेशान रहते है, ऐसे में आप बहुत ही आसानी से और वो भी घरेलु नुस्खों से अपने स्किन को ठीक कर सकते है या भी कह ले कि आप घर में बिना किसी परेशानी और ज्यादा पैसा खर्च किए हुए अपने स्किन को डिटॉक्स कर इन परेशानियों से राहत पा सकते है। आइए एक-एक करके उन घरेलु तरीकों को जान लेते है। 

1. गुनगुने पानी के साथ नींबू के रस 

अपने स्किन को डिटॉक्स रखने के लिए आप गुनगुने पानी और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते है। ये एयर पॉल्यूशन से खराब हुए स्किन के लिए एक अच्छा उपाय माना जाता है। 

जानकारों का मानना है कि नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो स्किन को डिटॉक्स रखने में काफी हेल्प करता है। इसके इस्तेमाल से स्किन फेयर और ग्लोइंग भी बना रहता है।

2. करें शहद और समुद्री नमक से स्क्रब

जो लोग एक हेल्दी एंड फ्रेश स्किन चाहते है उन्हें शहद और समुद्री नमक से स्क्रब जरूर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कुछ जरूरी तत्व पाए जाते है जो स्किन से डेड स्किन को हटाकर चेहरे को ताजा और ग्लोइंग बनाता है।

ऐसे में जो अपने चेहरे का ज्यादा ख्याल रखते है, उन्हें इसे जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। 

3. हरे साग-सब्जियों के जूस को बना लें दोस्त

जिन लोगों को अपने स्किन ताजा और ग्लोइंग रखना है उन्हें पालक, पुदीना और हरा धनिया का जूस हर रोज पीना चाहिए। यही नहीं कई और हरे साग-सब्जियां है जिससे सेहत के साथ आपका स्किन भी सही रहेगा।  

4. करें नेचुरल फेस पैक का भी इस्तेमाल

हेल्दी एंड फ्रेश स्किन के लिए हर रोज एक फेस पैक का इस्तेमाल किया करें। इससे आपके स्किन को काफी फायदा मिलेगा और आप सर्दियों में भी ग्लो करेंगे। ऐसे में आप फेस पैक बनाने के लिए शहद, हल्दी, बेसन, नींबू और गुलाब जल को लें और इसे मिलाकर एक फेस पैक तैयार कर लें। 

ऐसे में इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाए और फिर रिजल्ट देखें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :स्किन केयरहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार