लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से उबर चुके लोग इस प्रदूषण से रहे सावधान, घर से न निकलने और वर्क फ्रॉम होम करने की दी जा रही सलाह

By आजाद खान | Updated: November 4, 2022 15:38 IST

जानकारों का कहना है कि कोरोना के संक्रमण से उबर चुके लोगों के लिए दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण एक बड़ा खतरा है। ऐसे में वे लोगों को घरों से न निकलने की सलाह दे रहे है और यह भी कह रहे है कि अगर हो सके तो कुछ दिनों के लिए शहर को ही छोड़ दें।

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियां अभी सही से शुरू ही नहीं हुई है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का खतरा बढ़ने लगा है। ऐसे में जानकार लोगों को उनका ख्याल रखने की सलाह दे रहे है। एक्सपर्ट्स की माने तो इस प्रदूषण से कोविड-19 से उबर चुके लोगों को ज्यादा खतरा है।

Air Pollution Health Effects: दिल्ली-एनसीआर में आजकल प्रदूषण का काफी खतरा बढ़ गया है। अभी सही से ठंडा शुरू भी नहीं हुआ है कि दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन हर जगह देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों को उनका ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। लेकिन इसका ज्यादा खतरा उन लोगों को है जो मीडियम और गंभीर कोविड-19 से उबरे हुए है। 

जानकारों की माने तो मीडियम और गंभीर कोविड-19 से उबरने वाले लोगों को इस प्रदूषण से ज्यादा खतरा है। ऐसे में उन्हें डॉक्टर घर से नहीं निकलने की सलाह दे रहे है और यह भी कह रहे है कि अगर हो सके तो कुछ दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर से ही दूर चले जाएं।

तो ऐसे में आइए जानते है कि प्रदूषण के कारण हम पर कौन-कौन से खतरे मडरा रहे है और इससे बचाव का तरीका क्या है। 

प्रदूषण से होने वाली समस्या

जिस तरीके से आम लोगों को प्रदूषण काफी नुकसान पहुंचाता है, उससे कहीं ज्यादा जो लोग कोविड-19 से उबरे है, उन्हें यह हानि पहुंचा रहा है। जानकारों की माने तो जो लोग कोविड-19 से उबरे है, इस प्रदूषण के कारण उन्हें फ्लकचुएटिंग ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2), फेफड़ों में दिक्कत, अत्यधिक खांसी, अस्थमा अटैक और लंग फेलियर जैसी समस्याएं हो सकती है। 

बताया जा रहा है कि कोविड के कारण हमारे फेफड़ों में रिजर्व कम हो गया है जिस कारण जब यह ज्यादा बढ़ेगा तो इससे रेस्पिरेट्री फेलियर भी हो सकता है। ऐसे में जानकार कोविड के पहले मरीज रह चुके लोगों को सावधानी बरतने की बात कह रहे है। 

बढ़ सकता है अस्थमा अटैक का खतरा, लेना पड़ रहा तगड़ा दवा

एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि इस तरह के प्रदूषण से कोविड से संक्रमित या इससे पहले कोविड के मरीज थे तो ऐसे में लोगों को अस्थमा का अटैक भी आ सकता है। उनके अनुसार, कोरोना के बाद कुछ मरीजों में अस्थमा के खांसी वाले वैरिएंट को देखा गया है। ऐसे में इन लोगों को सावधान रहने की काफी जरूरत है। 

जानकार ये भी कह रहे कि जिन्हें पहले कोरोना हो चुका है उन पर इस प्रदूषण का काफी असर पड़ रहा है। उन्हें सांस लेने में परेशानी, फेफड़ों में दिक्कत, खांसी और गले में जैसी अन्य दिक्कतें भी हो रही है। इस कारण उन पर हल्की दवा सही से काम नहीं कर रही है जिस कारण उनके ठीक होने में काफी समय लग रहा है। 

ऐसे में प्रदूषण से परेशान मरीजों को तगड़ा दवा लेना पड़ रहा है। हालांकि यह ठीक नहीं है लेकिन इन मरीजों के पास इसका और कोई विकल्प नहीं है। 

ऐसे करें खुद का बचाव

दिल्ली-एनसीआर के इस प्रदूषण में आम लोगों के साथ कोविड से पहले संक्रमित हुए लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। हालात को देखते हुए जानकारों का कहना है कि इस प्रदूषण की मार से घरेलू उपचार या यह कह लें कि एंटी-एल भी सही से काम नहीं कर रहे है। ऐसे में जानकार लोगों को ज्यादा से ज्यादा घरों में रहने की सलाह दे रहे है। यही नहीं एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल और घर से काम करने की भी सलाह दे रहे है। 

ऐसे में एक्सपर्ट्स इन लोगों को यह भी सलाह दे रहे है कि अगर संभव हो तो कुछ दिनों के लिए आप दिल्ली-एनसीआर को छोड़ दें। 

टॅग्स :वायु प्रदूषणNew Delhiहेल्थ टिप्सhealth tips
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

स्वास्थ्यधुआं ही नहीं, मौसम भी बढ़ा रहा हवा में जहर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब