लाइव न्यूज़ :

Panchakarma Ayurvedic Treatment: वामन, विरेचन, वस्ति, नस्य और रक्तमोक्षण क्रियाओं से बॉडी कैसे होती है डिटॉक्स, जानिए आयुर्वेद का अचूक गुणसूत्र

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 7, 2024 06:31 IST

आयुर्वेद के अनुसार पंचकर्म उपचार शरीर को डिटॉक्स करने में बहुत प्रभावी भूमिका निभाता है।

Open in App
ठळक मुद्देआयुर्वेद के अनुसार पंचकर्म उपचार शरीर को डिटॉक्स करने में बहुत प्रभावी भूमिका निभाता हैआयुर्वेद शरीर में बने अवांछित अपशिष्ट या विषाक्त पदार्थों को पंचकर्म से दूर करता हैपंचकर्म में वामन, विरेचन, वस्ति, नस्य, रक्तमोक्षण की क्रियाएं होती हैं, जिनसे शरीर निरोग होता है

Panchakarma Ayurvedic Treatment: आयुर्वेद न केवल बीमार शरीर को ठीक करता है बल्कि इसका पंचकर्मा सूत्र हमारे शरीर की व्यापक सफाई करके कायाकल्प भी करता है। आयुर्वेद का स्वास्थ्य विज्ञान सदैव इस बात को सुनिश्चित करता है कि मानव शरीर में वात, पित्त और कफ का संतुलन सदैव बना रहे।

यदि इनमें से किसी एक में असंतुल हो जाए तो शरीर बीमार हो जाता है। उसके कारण शरीर में अवांछित अपशिष्ट या विषाक्त पदार्थों का निर्माण होता है। जिसे आयुर्वेद में पंचकर्म से दूर किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार पंचकर्म उपचार शरीर को डिटॉक्स करने में बहुत प्रभावी भूमिका निभाता है।

पंचकर्म क्या है?

कई लोग के मन में यह सवाल उठता है कि पंचकर्म क्या है या पंचकर्म में उपचार कैसे होता है। दरअसल पंचकर्म एक आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति है जिसमें पांच तरह की क्रियाएं शरीर के साथ की जाती हैं। इन क्रियाओं को वामन, विरेचन, वस्ति, नस्य और रक्तमोक्षण कहा जाता है और इसके जरिये शरीर में संचित विषाक्त पदार्थों को बाहर किया जाता है।

पंचकर्म चिकित्सा से शरीर के पाचन एंजाइमों को फिर से जागृत करने में मदद मिलती है। पंचकर्म से इष्टतम पाचन में सुधार होता है और शरीर में पैदा होने वाले दोष असंतुलित को प्राकृतिक तरीके से बहाल किया जाता है। आयुर्वेद का मानना ​​है कि पंचकर्म शरीर और मन दोनों को शुद्ध करता है।

आयुर्वेद की पंचकर्म चिकित्सा उपचार प्रक्रिया की उत्पत्ति लगभग 5,000 साल पहले हुई थी। आयुर्वेद के पूर्वज माने जाने वाले भगवान धन्वंतरि ने जिन आयुर्वेदिक सिद्धांतों को विकसित किया। उसमें पंचकर्म का प्रमुख स्थान है। इसके अलावा 3,000 साल से भी पहले लिखी गई चरक संहिता में पंचकर्म की अवधारणा को विस्तार से बताया गया है।

पंचकर्म के लाभ

पंचकर्म उपचार न केवल शरीर में रोग कारक विषाक्त पदार्थ खत्म होते हैं बल्कि इससे कोशिकाएं और ऊतकों को भी फिर से जीवन मिलता है। पंचकर्म तनाव और चिंता के नकारात्मक प्रभाव को दूर करता है। इसके अलावा यह खांसी, अस्थमा, जुकाम, कफज ज्वर, जी मिचलाना, भूख न लगना, अपच, टांसिल्स, एनीमिया, विष का प्रभाव, शरीर के निचले अंगों से रक्तस्राव, कुष्ठ एवं अन्य चर्मरोग, गांठे व गिल्टी, सूजन, नाक की हड्डी का बढ़ना, मूत्र रोग, अतिनिद्रा, मिर्गी, चर्बी बढ़ना व इससे उत्पन्न रोग और साइनस जैसी अनेक बीमारियों में भी बहुत लाभदायक होता है।

पंचकर्म वह आयुर्वेदिक उपचार है, जो शरीर और दिमाग से विषाक्त पदार्थों और अशुद्धियों को दूर करने में मदद करती है। यह प्रक्रिया वात, कफ और पित्त दोषों के संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है। पंचकर्म से गैस्ट्रो-आंत्र पथ, तंत्रिका तंत्र, कार्डियो-संवहनी, श्वसन, प्रजनन, अंतःस्रावी, लसीका प्रणाली को मजबूती मिलती है। जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ्य होती है और शरीर रोग संक्रमणों से लड़ने में सक्षम बनाता है। 

पंचकर्म के पांच चरण क्या हैं?

विरेचन: पित्त अधिक होने पर पाचन संबंधी समस्याएं पैदा करता है। निर्धारित रेचक पेट में एकत्रित विषाक्त पदार्थों को शुद्ध करने में मदद करता है ताकि पित्त का संतुलन बहाल हो सके।

वस्ति: इस प्रक्रिया में वात को संतुलित करने में मदद के लिए एनो-रेक्टल मार्ग के माध्यम से निर्धारित तेलों और काढ़े के संयोजन से उपचार किया जाता है।

नस्य: नाक के छिद्र के माध्यम से की जाने वाली यह प्रक्रिया साइनस को कम करने और कपाल नसों की असामान्यताओं को ठीक करने में मदद करती है।

रक्तमोक्षण: यह पारंपरिक विधि शरीर से अशुद्ध रक्त को निकाला जाता है और इसके लिए जोंक या अन्य उपकरणों का उपयोग किया जाता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सबॉडी केयर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत