लाइव न्यूज़ :

जिंदा रहने के लिए हर साल 8 लाख लोगों को चाहिए अंग, 10 लाख लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करेगा NOD

By उस्मान | Updated: August 10, 2019 15:08 IST

देश में हर साल लगभग 1.5 लाख लोगों की मृत्यु एक्सीडेंट से हो जाती है और लगभग 8 लाख लोगों को प्रतिवर्ष किसी न किसी अंग की आवश्यकता होती है किन्तु जागरूकता की कमी और अंगदान के बारे में जानकारी न होने के कारण लोगों की जान नहीं बच पाती है

Open in App

अंगदान करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नयति मेडिसिटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में अंगदान से होने वाले लाभ के बारे में वक्ताओं द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपनी शैली के अनुसार कविताओं के रूप में कहा कि अगर हम करेंगे ऑर्गन डोनेशन, तो मजबूत हो जाएगा अपना नेशन।

उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी को अच्छा और शरीर को स्वस्थ व निरोगी बनाने के लिए नयति ने जो संकल्प किया है वो काफी अच्छा है, और अपने शरीर के अंगों को डोनेट करने के लिए आज का जो समारोह रखा गया है उसमें आकर बहुत खुश हूं।

इस अवसर पर नयति हैल्थकेयर की चेयरपर्सन राडिया ने कहा कि नयति की शुरुआत कान्हा जी की नगरी में हुई और अब इसी नगरी से नयति द्वारा नोड (नयति ऑर्गन डोनेशन) की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत लोगों को जागरूक कर उन्हें अंगदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी। 

उन्होंने कहा नयति ब्रज क्षेत्र में पहला ऐसा अस्पताल है जो विश्वस्तरीय सुविधाओं एवं चिकित्सकों से सुसज्जित है, इसलिए हमारा कर्तव्य भी है कि अंगदान के प्रति लोगो में हम जागरूकता फैलाएं। यह एक ऐसा कार्य है जहां आपको पैसे नही खर्च करने, बस मन में किसी की जान बचाने का संकल्प लेना है।

उन्होंने खुद भी अंगदान करने का संकल्प लिया और नयति द्वारा 2021 तक 10 लाख लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित करने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि देश में हर साल लगभग 1.5 लाख लोगों की मृत्यु एक्सीडेंट से हो जाती है और लगभग 8 लाख लोगों को प्रतिवर्ष किसी न किसी अंग की आवश्यकता होती है किन्तु जागरूकता की कमी और अंगदान के बारे में जानकारी न होने के कारण हम कई लोगों की जान बचाने से चूक जाते हैं, लोगो में जब तक जागरूकता नही फैलेगी तब तक जान बचाना बहुत मुश्किल है।

इस क्षेत्र में नयति पहला ऐसा हॉस्पिटल हैं, जहां हम किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा 2017 से लोगों को दे रहे हैं। आने वाले समय में हमारे यहां हार्ट और लंग्स ट्रांसप्लांट की सुविधा भी प्रारम्भ हो जाएगी।

ऑर्गन इंडिया के संस्थापक लाल जी गोयल ने कहा कि भारत में हजारों लोग ऑर्गन न मिल पाने के कारण मर जाते हैं। यदि लोग अपने ऑर्गन डोनेशन करने लगें तो हम असमय जाने वाली कई जानें बचा सकते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब