लाइव न्यूज़ :

भारत में 5 से 9 वर्ष के हर तीसरे बच्चे में हाई ट्राइग्लिसराइड्स का खतरा, रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2025 20:01 IST

भारत के पांच से नौ वर्ष की आयु के एक-तिहाई से अधिक बच्चों में ‘हाई ट्राइग्लिसराइड’ की समस्या हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्य इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 5 से 9 वर्ष के हर तीसरे बच्चे में हाई ट्राइग्लिसराइड का खतरा, रिपोर्ट

भारत के पांच से नौ वर्ष की आयु के एक-तिहाई से अधिक बच्चों में ‘हाई ट्राइग्लिसराइड’ की समस्या हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्य इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यह जानकारी एक सरकारी रिपोर्ट में दी गई है। अनुमान है कि पश्चिम बंगाल में 67 प्रतिशत से अधिक, सिक्किम में 64 प्रतिशत, नगालैंड में 55 प्रतिशत, असम में 57 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर में 50 प्रतिशत बच्चों में ‘हाई ट्राइग्लिसराइड’ की समस्या हो सकती है। ‘हाई ट्राइग्लिसराइड’ खून में मौजूद वसा का एक प्रकार है। यह शरीर की ऊर्जा के लिए आवश्यक होता है, लेकिन जब इसका स्तर बहुत अधिक हो जाता है, तो हृदय रोग, मधुमेह और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है।

केरल और महाराष्ट्र उन राज्यों में शामिल हैं, जहां यह समस्या सबसे कम पाई गई है। केरल में 16.6 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 19.1 प्रतिशत बच्चों में ही ‘हाई ट्राइग्लिसराइड’ की समस्या पाई गई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 25 सितंबर को चंडीगढ़ में केंद्रीय एवं राज्य सांख्यिकी संगठनों के 29वें सम्मेलन के दौरान ‘भारत में बच्चे 2025’ का चौथा संस्करण जारी किया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह रिपोर्ट “देश में बच्चों की भलाई का एक व्यापक और विस्तृत विश्लेषण प्रदान करती है।” रिपोर्ट के लिए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-21 और व्यापक राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण 2016-18 जैसे सरकारी मंत्रालयों और विभागों के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों को संकलित किया गया है।

नवजात शिशुओं में शुरुआती 29 दिनों में मृत्यु का सबसे आम कारण समय से पूर्व जन्म और जन्म के समय कम वजन पाया गया, जिसका राष्ट्रीय स्तर पर अनुमानित प्रतिशत 48 है। जन्म के समय शिशु को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलना (बर्थ अस्फिक्सिया), जन्म के दौरान आघात, तथा निमोनिया क्रमशः दूसरे और तीसरे सबसे आम कारण हैं, जिनका अनुमानित प्रतिशत 16 और नौ है। रिपोर्ट के शोधकर्ताओं के अनुसार, देश के लगभग पांच प्रतिशत किशोर उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। दिल्ली में यह सबसे अधिक है, जहां 10 प्रतिशत किशोर उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, इसके बाद उत्तर प्रदेश (8.6 प्रतिशत), मणिपुर (8.3 प्रतिशत) और छत्तीसगढ़ (सात प्रतिशत) का स्थान आता है। भारत में 16 प्रतिशत से अधिक किशोरों में ‘हाई ट्राइग्लिसराइड’ होने का अनुमान है।

टॅग्स :मेडिकल ट्रीटमेंटHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार