लाइव न्यूज़ :

Omicron virus: दिल्ली में ओमीक्रोन पॉजिटिव शख्स में नहीं मिले कोरोना के कोई भी लक्षण, दोनों खुराक भी ले चुका है

By उस्मान | Updated: December 11, 2021 15:23 IST

बताया जा रहा है कि मरीज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है और उसे केवल कमजोरी है

Open in App
ठळक मुद्देमरीज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है और उसे केवल कमजोरी है उसका पूर्ण टीकाकरण हो चुका हैजिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की यात्यारा करके लौटा था मरीज

जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है। इस शख्स में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। दिल्ली में ओमीक्रोन संक्रमण का यह दूसरा मामला है। 

बताया जा रहा है कि मरीज एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है और उसे केवल कमजोरी है। वह जिम्बाब्वे से भारत लौटा था और उसने दक्षिण अफ्रीका की भी यात्रा की थी। उसका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 

आज सुबह आए 10 सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट के नतीजों में इस शख्स को ओमीक्रोन पॉजिटिव पाया गया। बताया जा रहा है कि 38 में से 27 यात्रियों की जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें से दो ने सकारात्मक परीक्षण किया जबकि 25 ने नकारात्मक परीक्षण किया। 

कहा जा रहा है कि जिम्बाब्वे से लौटे इस शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और इसने टीके की दोनों खुराक ले ली है. हैरानी की बात यह है कि उसमें वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं और केवल कमजोरी की शिकायत है।

एलएनजेपी अस्पताल को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए नामित किया गया है। इससे पहले, रविवार को तंजानिया से दिल्ली लौटा 37 वर्षीय व्यक्ति ओमीक्रोन संक्रमित पाया गया था। वह दिल्ली में ओमीक्रोन का पहला रोगी था। उसका भी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।  

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब