लाइव न्यूज़ :

Omicron virus: अमेरिका में ओमीक्रोन से पहली मौत, बताई जा रही हैं ये 3 वजह

By उस्मान | Updated: December 21, 2021 11:33 IST

अमेरिका में ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यहां इस वायरस से मौत का पहला मामला सामने आया है

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं देश में संक्रमण के इस स्वरूप से मौत का पहला मामला हैटेक्सास राज्य में 50 वर्ष के आसपास के एक व्यक्ति की मौत हुई है

अमेरिका के टेक्सास राज्य में कोरोना वायरस के नए ओमीक्रोन स्वरूप से एक मरीज की मौत हो गयी है। देश में संक्रमण के इस स्वरूप से मौत का पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

हैरिस काउंटी पब्लिक हेल्थ के अनुसार, अमेरिका के टेक्सास राज्य में 50 वर्ष के आसपास के एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसने टीके की खुराक नहीं ली थी और वह पहले भी कोविड-19 से संक्रमित हो चुका था। 

कैसे हुई मरीज की मौत रिपोर्ट के अनुसार शख्स की उम्र 50 साल के करीब की है और उसने टीका नहीं लिया था। सीएनएन की खबर के मुताबिक, यह मामला अमेरिका में ओमीक्रोन से संबंधित मौत का पहला मामला है। विज्ञप्ति में कहा गया है, 'टीके की खुराक न लेने और खराब स्वास्थ्य के कारण इस व्यक्ति के कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार पड़ने का अत्यधिक खतरा था।' 

अमेरिका में तेजी से पैर पसार रहा ओमीक्रोनअमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा है कि अमेरिका में ओमीक्रोन अब सबसे ज्यादा संक्रमण फैलाने वाले वेरिएंट में शामिल हो गया है। एक आंकड़े के अनुसार शनिवार को समाप्त हुए पिछले सप्ताह में कोरोना के कुल नए मामलों में ओमाइक्रोन से जुड़े 73.2 प्रतिशत केस मिले। 

देश के कुछ क्षेत्रों- प्रशांत उत्तरीपश्चिम, दक्षिण और पश्चिम के मध्य भाग के कुछ हिस्सों में आ रहे संक्रमण के मामलों में ओमीक्रोन की भूमिका 90 प्रतिशत से अधिक है।

हालांकि व्हाइट हाउस की ओर से संकेत दिए गए हैं कि फिलहाल राष्ट्रपति जो बाइडन लॉकडाउन के बारे में विचार नहीं कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने साथ ही बताया कि तीन दिन पहले राष्ट्रपति के आसपास करीब 30 मिनट बिताने वाला एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसने टीके के सभी डोज ले रखे हैं और बूस्टर डोज भी ले चुका है। बाइडन की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ब्रिटेन में भी ओमीक्रोन बना जंजालबता दें कि ओमीक्रोन वेरिएंट के बारे में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पता चला था और अब यह भारत सहित करीब 90 देशों में फैल चुका है। ब्रिटेन भी इस वेरिएंट से बुरी तरह प्रभावित है। यहां रविवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन से संक्रमण के 12,133 नए मामले सामने आए। करीब 7 लोगों की मौत अब तक ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से ब्रिटेन में हो चुकी है। ब्रिटेन में अभी तक ओमीक्रोन के 37,101 मामलों की पुष्टि हुई है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाUSAब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम