लाइव न्यूज़ :

omicron community transmission: ओमीक्रोन वायरस का होने लगा कम्युनिटी ट्रांसमिशन, जापान में मिला पहला मामला

By उस्मान | Updated: December 22, 2021 16:50 IST

जापान ने ओसाका में कोरोना वायरस के नए ओमीक्रोन स्वरूप के अपने पहले ज्ञात स्थानीय प्रसार की पुष्टि की

Open in App

जापान ने ओसाका में कोरोना वायरस के नए ओमीक्रोन स्वरूप के अपने पहले ज्ञात स्थानीय प्रसार की पुष्टि की। यह एक संकेत है कि ओमीक्रोन पहले से ही देश में अपना रास्ता बना चुका है। ओसाका के गवर्नर हिरोफुमी योशिमुरा ने कहा कि ओसाका में तीन लोगों के परिवार ने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की थी और वे संक्रमित कैसे हुए, इसका पता नहीं लगाया जा सका। 

योशिमुरा ने कहा कि ये तीनों जापान में अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप के सामुदायिक प्रसार के पहले ज्ञात मामले हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​है कि उनका बस केवल पता लग गया था और हमें इस धारणा पर कदम उठाना चाहिए कि सामुदायिक प्रसारण के अन्य मामले पहले से ही हैं।” 

योशिमुरा ने कहा कि ओसाका में भोजनालयों पर मौजूदा प्रतिबंध जस के तस रहेंगे, जिसमें अधिकतम दो घंटे के लिए प्रति टेबल चार लोगों की सीमा शामिल है, ताकि साल के अंत में छुट्टियों के मौसम के दौरान जोखिम को कम किया जा सके। 

पिछले साल छुट्टियों के इसी मौसम में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ गया था। ओसाका मामलों की पुष्टि पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री शिगेयुकी गोटो ने कहा कि सरकार इसके आगे प्रसार को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।  

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529कोरोना वायरसजापानकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम