लाइव न्यूज़ :

नाइट शिफ्ट करने वाले हो सकते है भुल्लक्कड़! बिहेवियर भी हो सकता है प्रभावित, शोध में हुआ खुलासा

By आजाद खान | Updated: August 26, 2023 15:37 IST

शोध के अनुसार, रात के वक्त काम करने से मध्यम आयु वर्ग वाले और बुजुर्ग लोगों में याददाश्त खोने का खतरा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि देर रात तक ऑफिस वर्क करने वालों में संज्ञानात्मक हानि (Cognitive Impairment) की दर 79 प्रतिशत ज्यादा होती है।

Open in App
ठळक मुद्देनाइट शिफ्ट करने वालों को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। स्टडी के अनुसार, रात में काम करने वालों की याददाश्त जा सकती है। यही नहीं रात में ओवरटाइम पर भी काम करने वाले इससे प्रभावित हो सकते है।

Health News:  क्या आप भी नाइट शिफ्ट में काम करते है, अगर हां तो यह आपके लिए एक बुरी खबर है। जी हां, हाल में एक नई स्टडी हुआ है जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए है। इस शोध में यह कहा गया है कि जो लोग रात में काम करते हैं या फिर नाइट वर्क करते है उनके याददाशत जल्दी जाने की संभावना ज्यादा रहती है। 

यही नहीं शोध में यह भी पाया गया है कि नाइट शिफ्ट और कॉग्निटिव इंपेयरमेंट के बीच एक गहरा संबंध है। रिसर्चर्स के मुताबिक, मेमोरी लॉस के अलावा इन लोगों को कॉग्निटिव इंपेयरमेंट की परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। 

क्या खुलासा हुआ है

कनाडा के यॉर्क यूनिवर्सिटी में हुए एक रिसर्चर्स से यह पता चला है कि जो लोग रात में काम करते है उन में मेमोरी लॉस का रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इससे उनकी याददाश्त भी जल्दी जा सकती है और उनके ब्रेन पर भी बुरा असर पड़ सकता है। शोध में यह भी कहा गया है कि इस कारण लोगों के बिहेवियर में भी बदलाव देखने को मिल सकते है। 

बता दें कि इस स्टडी में कुल 47,811 लोगों को शामिल किया गया था और काफी दिन तक रिसर्च करने के बाद यह खुलासा किया गया है। ऐसे में इस रिसर्च को इस हफ्ते ओपन-एक्सेस जर्नल PLOS ONE में पब्लिश की गई है।

इन लोगों पर पड़ सकता है असर

शोध में यह खुलासा हुआ है कि इस तरह से शिफ्ट करने वालों मध्यम आयु वर्ग और बुजुर्ग लोगों में यह खतरा देखा जा सकता है। स्टडी में ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि इस तरह से नाइट शिफ्ट में काम करने वालों में संज्ञानात्मक हानि (Cognitive Impairment) की दर 79 प्रतिशत ज्यादा होती है।

यही नहीं रिसर्च में यह भी कहा गया है कि इस तरह से नाइट शिफ्ट करने से ओवरटाइम करने वालों पर भी इसका असर पड़ता है और इससे उन में भी उनकी याददाश्त जाने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब