लाइव न्यूज़ :

नई CRISPR आधारित सिस्टम से मलेरिया फैलाने वाले मच्छर हो सकते है खत्म! जानें तकनीक के बारे में

By आजाद खान | Updated: July 10, 2023 17:54 IST

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तकनीक को विकसित करने के बाद वे आगे भी इस पर काम करेंगे और इसे लेकर शोध जारी रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक को विकसित किया है। इस तकनीक से मलेरिया को फैलने से रोका जा सकता है। अभी तक इसके सफल परिणाम देखने को मिले है।

Health News:  वैज्ञानिकों ने एक नई जीन-एडिटिंग तकनीक विकसित की है जो मलेरिया-फैलाने वाले मच्छरों को मिटा सकती है। इस तकनीक को लेकर यह कहा जा रहा है यह तकनीक अगर सफल हुआ तो यह मलेरिया के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। 

वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस तकनीक को विकसित करने के बाद भी वे आगे इस पर काम जारी रखेंगे और इसे और विकसित करेंगे। गौरतलब है कि मलेरिया के केस भारत और अफ्रीका जैसे देशों में ज्यादा देखने को मिलती है। 

क्या है यह तकनीक

बता दें कि इस तकनीक में मच्छरों के लिंग का निर्धारण करने वाले एक जीन को टारगेट किया जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, उन लोगों ने केवल पुरुष मच्छरों की एक जनसंख्या को तैयार किया है और इससे वे मलेरिया के फैलने को कम करने का दावा कर रहे है क्योंकि मलेरिया केवल महिला मच्छर ही फैलाती है और पुरुष मच्छरों का इससे कोई लेना देना नहीं है।

यही कारण है कि पुरुष मच्छरों की जनसंख्या तैयार की गई है। ऐसे में वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तकनीक के विकसित होने से मलेरिया-फैलाने वाले कीट संख्या में कमी हो सकती है। अभी फिलहाल शुरुआती जांच हुई है और इसमें इस तकनीक को सफल पाया गया है। यह तकनीक कितने देर तक असरदार रह सकता है और इससे वातावरण पर क्या असर पड़ेगा, इस पर भी अभी अध्ययन होना बाकी है। 

तकनीक को सफलतापूर्वक लागू करने पर मिल सकते है अच्छे परिणाम

इस CRISPR आधारित सिस्टम को लेकर यह कहा जा रहा है कि अगर इसे सही से लागू किया गया तो यह सिस्टम मलेरिया से लड़ने में काफी कारगर साबित हो सकता है। बता दें कि हर साल पूरी दुनिया में हजारों लोग मलेरिया के कारण मरते है। ऐसे में इस तकनीक की कामयाबी के बाद मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी पर काफी हद तक काबू किया जा सकेगा। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समलेरिया आहार चार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर