लाइव न्यूज़ :

रांची में हुई 100 से अधिक सुअरों की मौत, जानिए क्यों गई जान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 6, 2022 16:49 IST

झारखंड के पशुपालन निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि राजधानी रांची में संदिग्ध स्वाइन के प्रकोप से अब तक लगभग 100 से ज्यादा सूअरों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड की राजधानी रांची में बीते 27 जुलाई से अब तक 100 से ज्यादा सुअरों की मौत हो चुकी हैअकेले कांके के सरकारी सुअर प्रजनन फार्म में करीब 70 सुअरों की मौत हो चुकी हैराज्य का पशुपालन विभाग इसके लिए स्वाइन फ्लू को जिम्मेदार मान रहा है

रांची:झारखंड की राजधानी रांची में बीते 27 जुलाई से अब तक करीब 100 से ज्यादा सुअरों की मौत होने से पशुपालन विभाग में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में एक सरकारी अधिकारी ने शनिवार को बताया कि संदिग्ध स्वाइन बुखार के कारण रांची में बीते 27 जुलाई से अब तक करीब 100 से अधिक सूअरों की मौत के कारण पशुपालन विभाग ने सुरक्षात्मक कदम उठाने के साथ अलर्ट जारी किया है।

मामले में पशुपालन निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया, “संदिग्ध स्वाइन से पीड़ित सूअरों के नमूने इकट्ठा किये गये हैं और उन्हें जांच के लिए भोपाल में राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान और कोलकाता में क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।”

झा ने कहा, “सुअरों की मौत अभी तक केवल रांची जिले में हुई है और बाकि जगहों से इस तरह की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, एहतियाती कदम उठाते हुए हमने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है और संदिग्ध स्वाइन फ्लू के बारे में कोविड​​​​-19 जैसे प्रोटोकॉल को पालन करने की सलाह जारी कर दी है।”

उन्होंने कहा कि मौत की संख्या को देखते हुए पशुपालन विभाग ने सूअरों को बचाने के लिए स्वाइन फीवर टीकाकरण अभियान भी शुरू किया है। इसके अलावा बीमारी के प्रभावित जानवरों को अलग रखने और उनकी उचित देखभाल के प्रयास भी किये जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक रांची के कांके स्थित सरकारी सुअर प्रजनन फार्म में संदिग्ध स्वाइन फ्लू के कारण अब तक करीब 70 सुअरों की मौत हो चुकी है। इस फार्म में लगभग 760 वयस्क सूअरों सहित कुल 1100 सूअर मौजदू हैं।

रांची में सूअरों की मौत का आंकड़ा देते हुए पशुपालन अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि विभाग के पास अभी तक मैक्लुस्कीगंज और खलारी इलाकों के अलावा चान्हो से भी करीब 40 सुअरों की मौत की खबर है।

इस संदिग्ध बीमारी के संबंध में इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन के निदेशक विपिन बिहारी महता ने कहा, "यह बीमारी झारखंड में पहली बार उभरी है। सूअरों में इसके जो सामान्य लक्षण दिखाई दिये हैं, उससे प्रतीत हो रहा है कि यह केस अफ्रीकन स्वाइन के हैं। इसमें सूअरों को बुखार आता है और फिर अचानक उनकी मौत हो जा रही है। जिन सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन के लक्षण मिलते हैं, उनमें बुखार के लक्षण सामान्य पाये जाते हैं, वो खाना-पीना बंद कर देते हैं और इलाज न मिलने पर जल्द ही मौत के आगोश में समा जाते हैं।”

महता ने कहा कि चूंकि अफ्रीकन स्वाइन फ्लू बीमारी का वास्तविक उपचार और टीका हमारे पास मौजूद है, इसलिए हम प्रभावित सूअरों का लक्षण के आधार पर इलाज कर रहे हैं लेकिन 100 सूअरों की मौत हुई है। उससे गंभीर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :स्वाइन फ्लूझारखंडRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम