लाइव न्यूज़ :

Monkeypox in africa: मंकीपॉक्स के प्रसार में समलैंगिक संबंध ‘प्रासंगिक नहीं’, अफ्रीका सीडीसी ने कहा-ये बेकार की बात

By भाषा | Updated: August 4, 2022 22:08 IST

Monkeypox in africa: यूरोप और उत्तरी अमेरिका में मंकीपॉक्स के जो मामले सामने आये हैं उनमें ज्यादातर समलिंगी एवं उभयलिंगी पुरुषों के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी मरीज के भौतिक संपर्क में हो या उसके कपड़े या बेडशीट का उपयोग करता हो।महामारी के कारक होने की संभावना से इनकार किया जा सकता है।अफ्रीका के 54 देशों में से कई में आपसी सहमति से बनने वाले समलैंगिक संबंध कुछ हद तक अपराध की श्रेणी में है।

Monkeypox in africa: अफ्रीका की जन स्वास्थ्य एजेंसी का कहना है कि वह नहीं जानती कि इस साल सामने आये मंकीपॉक्स के मामलों में कितने मामले ऐसे पुरूषों के हैं जिनके अन्य पुरूषों के साथ यौन संबंध हैं ।

उसने बृहस्पतिवार को ‘कलंकित करने जैसी किसी प्रवृति’ के विरुद्ध चेतावनी दी और कहा कि ऐसा करने से लोग बीमारी के बारे में देर से बता सकते हैं और रोकथाम संबंधी प्रयासों पर असर पड़ सकता है। यूरोप और उत्तरी अमेरिका में मंकीपॉक्स के जो मामले सामने आये हैं उनमें ज्यादातर समलिंगी एवं उभयलिंगी पुरुषों के हैं।

हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि यह विषाणु ऐसे किसी भी व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है जो किसी मरीज के भौतिक संपर्क में हो या उसके कपड़े या बेडशीट का उपयोग करता हो। अफ्रीका के सेंटर्स फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के कार्यकारी निदेशक अहमद ओगवेल ने संवाददाताओं से कहा कि लेकिन ‘‘वह संकेतक (समलैंगिक संबंध) अफ्रीकी संदर्भ में प्रासंगिक नहीं है।’’

अफ्रीका के 54 देशों में से कई में आपसी सहमति से बनने वाले समलैंगिक संबंध कुछ हद तक अपराध की श्रेणी में है। ओगवेल से पूछा गया कि यदि उनकी एजेंसी के पास आंकड़ा नहीं है तो कैसे एक पुरूष के अन्य पुरूष के साथ यौन संबंध के मुद्दे को इस रुढ़िवादी महाद्वीप में इस महामारी के कारक होने की संभावना से इनकार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह यहां कोई मुद्दा ही नहीं है। और स्पष्ट कहूं तो हम इसे मुद्दा बनाना भी नहीं चाहते क्योंकि हमारे पास प्रबंधन के लिए गंभीर बीमारी है और हम उस चर्चा में नहीं पड़ना चाहते जो हमारा ध्यान अन्यत्र खींच ले जाएगा।’’ 

टॅग्स :मंकीपॉक्ससाउथ अफ़्रीकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम