लाइव न्यूज़ :

खाते समय इस छोटी सी गलती की वजह से बढ़ सकता है आपका वजन

By उस्मान | Updated: February 15, 2018 13:30 IST

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो खाने के दौरान आपको इस बड़ी गलती से बचना चाहिए।

Open in App

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको कई रोगों का खतरा हो सकता है। मोटापा बढ़ने के कई कारण हैं। अगर आप बहुत जल्दी-जल्दी खाते हैं, तो मोटापा बढ़ने का यह बड़ा कारण हो सकता है। एक नए अध्ययन के अनुसार, धीरे-धीरे खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है जबकि जल्दी-जल्दी खाने से मोटापा बढ़ सकता है। 

ये भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के बाद शिल्पा शेट्टी की तरह 3.5 महीने में ऐसे कम करें 32 किलो वजन

क्या कहती है रिसर्च

जर्नल बीएमजे ओपन में प्रकाशित इस ध्ययन में यह बताया गया है कि खाने की गति में बदलाव करने से मोटापे और बॉडी मास इंडेक्स पर असर पड़ता है। धीमी गति से खाने से मोटापे को रोकने और अन्य स्वास्थ्य संबंधित जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है।  

इस अध्ययन में 60,000 लोगों को शामिल किया था। शोधकर्ताओं के अनुसार, धीमी गति से खाने वाले लोगों को कमर का मोटापा कम करने में मदद मिली थी और इनका बीएमआई भी 22.3 था, जबकि तेजी से खाने वालों का मोटापा बढ़ने लगा था और उनका बीएमआई 25 था। 

इंपीरियल कॉलेज लंदन के साइमन कॉर्क के अनुसार, हमने पहले भी ऐसी कई रिसर्च की हैं जिसमें यह बताया गया है कि धीरे-धीरे खाने से ज्यादा वजन कम हो सकता है।  

इस बात का रखें ध्यान

इसके अलावा शोधकर्ताओं का कहना है कि कुछ अन्य कारक भी हैं, जिनसे मोटापा कम करने में मदद मिल सकती है जैसे- डिनर के बाद स्नैक्स नहीं खाना या सोने से कम से कम दो घंटे पहले तक कुछ नहीं खाना।  

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडफिटनेस टिप्सलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब