लाइव न्यूज़ :

Diet tips: पोषक तत्वों का खजाना है ये सब्जी, कोलेस्ट्रॉल, कैंसर जैसे 8 रोगों से बचाने में सहायक

By उस्मान | Updated: September 16, 2021 09:26 IST

अगर आप अक्सर अपच जैसी समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देकोलेस्ट्रॉल करती है कम करने में सहायक है यह सब्जी पाचन क्रिया को बेहतर बना सकती है बेहतरऊर्जा का बेहतर स्रोत है यह सब्जी

सब्जियां खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। सब्जियों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं. ऐसी ही एक सब्जी है मैरो (marrow) जो सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत का भंडार भी है। यह सभी तुरई, लौकी और कद्दू परिवार की है। अगर आप अक्सर अपच जैसी समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। 

तना ही नहीं कोलेस्ट्रॉल से पीड़ितों के लिए यह हरी सब्जी वरदान है। इस सब्जी में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। मुख्य पोषक तत्वों में से एक विटामिन सी, विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और आयरन शामिल हैं। चलिए जानते हैं कि इस सब्जी को डाइट में शामिल करने से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) कोलेस्ट्रॉल करती है कमफाइबर की एक बड़ी मात्रा रक्त से खराब (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करती है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो जाता है और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होने से स्ट्रोक, दिल का दौरा (2) जैसे दिल की बीमारी का जोखिम कम होता है।

2) पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायकइस सब्जी में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। बेहतर पाचन के लिए फाइबर बहुत जरूरी है। नियमित रूप से इसके सेवन से गैस या कब्ज के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा कठोर और शुष्क मल को नरम बनाने में सहायक है। इस प्रकार यह सब्जी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम्स से बचाती है। 

3) कैंसर से बचाने में सहायक इस सब्जी में एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है जो आपके शरीर से फ्री रैडिकल के कारण कैंसर को खत्म करने में मदद करता है। यह कैरोटीन का एक समृद्ध स्रोत भी है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है। इन एंटीऑक्सीडेंट की उपस्थिति इस सब्जी को एक प्रभावी एंटी-कैंसरजन  बनाती है।

4) ऊर्जा का बेहतर स्रोत इस सब्जी में मिनरल्स और आयरन पाया जाता है। आयरन सीधे एनीमिया को कम करने में मदद करता है और आपको थकान, कमजोरी और अन्य गंभीर साइड इफेक्ट्स से बी बचाता है। आयरन ब्लड फ्लो में सुधार करने और आरबीसी के निर्माण को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।

5) हड्डी को मजबूत बनाती है ये सब्जी यह सब्जी कई पोषक तत्वों में समृद्ध है, जिसमें कुछ प्रमुख खनिज शामिल हैं जो हड्डी के घनत्व को बढ़ावा देते हैं। यह इस प्रकार ऑस्टियोपोरोसिस के लिए सबसे अच्छी सब्जियों में से एक है। 

6) वजन कम करने में सहायक फाइबर से भरपूर यह सब्जी आपके मोटापे को कम करने में सहायक हो सकती है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है जिस वजह से यह वजन करने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है।  

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडायबिटीज डाइटकैंसर डाइट चार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब