लाइव न्यूज़ :

Lumpy Skin Disease: पंजाब में 400 से अधिक मवेशियों की मौत, लगभग 20000 संक्रमित, 66000 से अधिक टीके खरीदे, कई राज्य चपेट में

By भाषा | Updated: August 7, 2022 21:36 IST

Lumpy Skin Disease: पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह इस बीमारी के प्रकोप की चपेट में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे400 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। लगभग 20,000 संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें ज्यादातर गाय हैं।लंपी त्वचा रोग कैप्रीपोक्स वायरस के कारण होता है, जो गायों और भैंसों को संक्रमित करता है।

Lumpy Skin Disease: पंजाब सरकार ने राज्य में मवेशियों में लंपी त्वचा रोग के प्रसार की रोकथाम के लिए हैदराबाद से बकरी के चेचक के टीके की 66,000 से अधिक खुराकें खरीदी हैं। पंजाब के पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने रविवार को कहा कि यह टीके स्वस्थ पशुओं को निशुल्क लगाए जाएंगे।

लंपी त्वचा रोग कैप्रीपोक्स वायरस के कारण होता है, जो गायों और भैंसों को संक्रमित करता है। संक्रमण के चलते जानवर का वजन घटने लगता है और दूध की मात्रा कम होने के साथ-साथ बुखार और मुंह में घाव हो सकते हैं। कुछ मामलों में इसके कारण रोगग्रस्त पशुओं की मौत भी हो जाती है।

पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह इस बीमारी के प्रकोप की चपेट में हैं। शनिवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में पिछले एक महीने में लंपी त्वचा रोग के कारण 400 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है और लगभग 20,000 संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें ज्यादातर गाय हैं।

भुल्लर ने रविवार को खेमकरन निर्वाचन क्षेत्र के कुछ डेयरी फार्म का दौरा करने के बाद कहा कि विशेष रूप से हैदराबाद से मंगवाये गए बकरी के चेचक के टीके राज्य के सभी जिलों में भेजे गए हैं और डॉक्टरों ने इनकी खुराक देना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार इस बीमारी के प्रसार की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। मंत्री ने कहा कि उनके विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार विभागों के संपर्क में हैं कि टीके की खुराक की कोई कमी नहीं हो। 

टॅग्स :पंजाबराजस्थानउत्तराखण्डहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम