हद से ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये फूड, कोरोना काल में शरीर को ताकतवर बनाने और वायरस से लड़ने के लिए जरूर खाएं

By प्रिया कुमारी | Published: July 8, 2020 04:23 PM2020-07-08T16:23:39+5:302020-07-08T16:23:39+5:30

कोरोना काल में खुद को पूरी तरह स्वस्थ्य रखने के लिए अपने डेली लाइफ में शामिल करें ये चीजें और खुद को मजबूत बनाएं।

list of 10 healthy foods to make body enhance body power and immunity | हद से ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये फूड, कोरोना काल में शरीर को ताकतवर बनाने और वायरस से लड़ने के लिए जरूर खाएं

हद से ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये फूड, कोरोना काल में शरीर को ताकतवर बनाने और वायरस से लड़ने के लिए जरूर खाएंहद से ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये 10 फूड, कोरोना काल में शरीर को ताकतवर बनाने और वायरस से लड़ने के लिए जरूर खाएं

Highlightsशरीर पूरी तरह स्वस्थ्य बनाने के लिए अपने डाइट में शामिल करें ये चीजे। ये कुछ खाद्य पदार्थों को रोजाना सेवन करने से कई बीमारियों से आप छुटकारा पा सकते हैं।

कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य के लिए खाद्य पदार्थों के बारे में बताया गया है जिसके नियमित सेवन से आप एक अच्छी और हेल्दी शरीर पा सकते हैं। खास कर कोरोना काल में स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। हमारे डेली खाने वाली चीजों में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद है जिसके बारे में शायद आपको भी नहीं पता होगा। उन चीजों का सही इस्तेमाल आपको काफी लाभ पहुंचा सकता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जो आपको लाभ पहुंचाने के लिए सही रहेंगे। 

जौ का पानी- कई अध्ययनों से पता चलता है कि जौ के पानी का सेवन कई फायदे हैं, जौ के पानी से वजन घटाना आसान हो जाता है। इसके अलावा पाचन शक्ति में सुधार आता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करने के लिए अच्छा है।

कोकम जामुन ( Kokum berries) - विशेषज्ञ के अनुसार, कोकम जामुन स्वस्थ शरीर को बनाए रखने के लिए ये जामुन आवश्यक हैं। ये न केवल वे पोषक तत्वों के के लिए  बल्कि शरीर में किसी भी प्रकार के सूजन के लिए भी लाभदायक है, क्योंकि ये घावों को कम करने और एलर्जी खत्म करने में मदद करते हैं।

कारोब( carob)- अध्ययन के अनुसार, carob  पोषक तत्वों और खनिजों का एक बड़ा स्रोत है। यह 6 सप्ताह तक खाने के बाद हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद करता है। ये उनके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हैं जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल बहुत ज्यादा है। इसमें वसा की मात्रा कम होती है और अक्सर इसका इस्तेमाल चॉकलेट के लिए किया जाता है।

हल्दी और करक्यूमिन (Turmeric and curcumin)- हल्दी और करक्यूमिन पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि हल्दी में कई गुण होते हैं। पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस और गठिया के लक्षणों के साथ-साथ पेट के अल्सर और उच्च कोलेस्ट्रॉल के लिए असरदार हैं। यह अपने अधिक एंटीऑक्सीडेंट स्तरों के कारण त्वचा के लिए भी अच्छा है। ये एक फेमस फेस मास्क के रूप में माना जाता है। 

शीरा( Blackstrap molasses)- रिसर्चस बताते हैं कि शीरा में खनिज की अधिक मात्रा होती है, जैसे जिंक, आयरन, और मैग्रीशियम के साथ ही विटमिन बी भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। आयरन की कमी से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां आ जाती है। ये एनिमिया को दूर करने में मदद करते हैं। बल्कि प्रेग्ननेंसी में काफी लाभदायक है। 

नारियल केफिर (Coconut kefir)- स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार नारियल केफिर किसी सुपरफूड से कम नहीं है। नारियल का केफिर नारियल के दूध और पानी से अलग है ये काफी पारंपरिक तरीको से बनाया जाता है। इसका हर एक घूंट में स्वास्थ्य से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम की पर्चुर मात्रा होती है, जो हमारे आहार का जरूरी हिस्सा है जो हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है।

कैमू कैमू जामुन (Camu camu berries)- इस जामुन में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। ये कोलेजन बनाने के लिए महत्वपूर्ण है जो आपकी त्वचा, हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है। कैमू कैमू पाउडर 750% तक विटामिन सी प्रति चम्मच (या 5 ग्राम) में पाया जाता है। 

Web Title: list of 10 healthy foods to make body enhance body power and immunity

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे