प्लेटलेट्स बढ़ाकर डेंगू से बचाता है ये हरा फल, मलेरिया, कब्ज, दस्त का भी करता है नाश

By उस्मान | Published: September 5, 2018 11:25 AM2018-09-05T11:25:24+5:302018-09-05T11:25:24+5:30

आसानी से पचने वाला यह फल एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है जिस वजह से यह डेंगू फीवर में प्लेट्स बढ़ाने में सहायक है। डेंगू वाले मरीजों का इसका सेवन करना चाहिए।

kiwi fruit benefits for dengue fever, weight loss, increase platelets, constipation | प्लेटलेट्स बढ़ाकर डेंगू से बचाता है ये हरा फल, मलेरिया, कब्ज, दस्त का भी करता है नाश

फोटो- पिक्साबे

बारिश का मौसम जारी है और इस मौसम में डेंगू, फ्लू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा होता है। इन बीमारियों से बचने में कीवी फ्रूट आपकी मदद कर सकता है। विटामिन सी से भरपूर कीवी आपकी रोजाना कि विटामिन सी की जरूरत को पूरा कर सकता है। एक कीवी में लगभग 64 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है। जरनल फिजिशियन डॉक्टर अजय लेखी आपको बता रहे हैं कि इसको खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।

  

प्लेटलेट बढ़ाने में सहायक
आसानी से पचने वाला यह फल एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है जिस वजह से यह डेंगू फीवर में प्लेट्स बढ़ाने में सहायक है। डेंगू वाले मरीजों का इसका सेवन करना चाहिए। विटामिन सी होने की वजह से यह इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक है। इतना ही नहीं इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी बनाए रखता है। विटामिन सी भोजन से मिलने वाले पोषक तत्व आयरन को अधिक कुशलतापूर्वक अवशोषित करने में भी मदद करता है, जो प्लेटलेट काउंट बढ़ाता है।

 

फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार
इसके कई अन्य फायदे भी हैं। विटामिन सी को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। इतना ही नहीं कीवी गुड हार्मोन सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद करता है। 

वजन कम करने में सहायक
इस फल में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। इसमें किसी भी अन्य फल की तुलना में प्रति ग्राम कम कैलोरी और अधिक विटामिन और खनिज मिलते हैं। लगभग 70 ग्राम कीवी में 40 कैलोरी होती है जबकि 2 ग्राम फाइबर होते हैं।  

कब और दस्त से दिलाए राहत
बारिश के मौसम में कब्ज और दस्त की समस्या भी आम होती है। आप इस फल को एक प्राकृतिक उपाय के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके विटामिन सी और फाइबर गुण दोनों नैचुरल लैक्सटिव के रूप में कार्य करने में मदद करते हैं।

Web Title: kiwi fruit benefits for dengue fever, weight loss, increase platelets, constipation

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे