लाइव न्यूज़ :

चेतावनी: सिगरेट से ज्यादा खतरनाक है खैनी, पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्‍थान के रिसर्च में हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2022 17:23 IST

पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्‍थान (आईजीआईएमएस) ने अपनी रिसर्च में पाया है कि सिगरेट से ज्यादा खतरनाक खैनी है, जिसका बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग नशे के लिए सर्वाधिक प्रयोग करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआईजीआईएमएसने बताया कि दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए सिगरेट से ज्यादा खतरनाक खैनी हैआईजीआइएमएस ने तंबाकू खाने वाले हृदय के मरीजों पर पहली बार शोध करके इस तथ्‍य को बताया हैकच्‍चे तंबाकू को चबाने की लत बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों में सर्वाधिक है

पटना:बिहार की राजधानी पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्‍थान (आईजीआईएमएस) का चौंकाने वाला शोध सामने आया है। इस रिपोर्ट के अनुसार यह बताया गया है कि दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए सिगरेट से ज्यादा खतरनाक खैनी है। ऐसे में खैनी का सेवन करने से लोगों को बचना चाहिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आईजीआइएमएस में पहली बार तंबाकू खाने वाले हृदय के मरीजों पर हुए शोध में यह तथ्‍य सामने आया है। शोध में दिन में तीन बार से अधिक तंबाकू खाने वालों को शामिल किया गया। अभी तक दिल की बीमारी के मुख्य कारण उच्‍च रक्‍तचाप, डायबिटीज, ब्‍लड कोलेस्ट्राल, धूम्रपान, मोटापा और तनाव को माना जाता था लेकिन अब इसमें तंबाकू चबाना भी शामिल हो गया है।

आंकडों के अनुसार राज्‍य के 23.5 प्रतिशत लोग चबाने वाले तंबाकू का सेवन करते हैं, जिसमें लगभग 20.5 प्रतिशत युवा इसके लती हैं। फरवरी 2015 से जुलाई 2016 के दौरान किए गए इस शोध को साल 2022 में इंटरनेशनल जर्नल आफ फार्मासीटिक्ल एंड क्लीनिकल रिसर्च के 14वें संस्करण में जगह मिली है।

इस शोध टीम में आईजीआईएमएस के प्रिंसिपल डॉ. नीरव, कार्डियोलॉजी के हेड डॉ. बीपी सिंह, डॉ. रवि विष्णु, डॉ. निशांत त्रिपाठी और डॉ. शंभू कुमार ने पहली बार खैनी खाने वाले लोगों पर रिसर्च किया। साथ ही दिनभर में तीन बार से अधिक खैनी खाने वाले लोगों को भी इस रिसर्च में शामिल किया।

रिसर्च में पता चला कि बिहार में 20.5 फीसदी युवा खैनी खाते हैं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मासीटिक्ल एंड क्लीनिकल रिसर्च के 14वें संस्करण 2022 में इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया गया है।

बता दें कि खैनी की खपत बिहार और यूपी में सबसे अधिक है। तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में बिहार सरकार को तकनीकी सहयोग देने वाली संस्था 'सोशियो इकोनोमिक एंड एजुकेशनल सोसाइटी (सीड्स) बिहार में तंबाकू पर प्रतिबंध लगाने की मांग करती रही है। पहले भी कई बार इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग राज्य सरकार से कर चुका है।

कच्‍चे तंबाकू को चबाने की लत बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों में सर्वाधिक है। सीड्स के अनुसार राज्य में गुटखा एवं पान मसाले को प्रतिबंधित किया गया है। बिहार में 23.5 फीसदी चबाने वाले तंबाकू का सेवन करते हैं, जिसमें लगभग 20.5 फीसद युवा खैनी खाते हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाResearch Center
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम