लाइव न्यूज़ :

Mpox: केरल में एमपॉक्स का कहर, दूसरा मामला आया सामने; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

By अंजली चौहान | Updated: September 27, 2024 12:41 IST

Mpox: केरल में एमपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है

Open in App
ठळक मुद्देकेरल नें एमपॉक्स का वायरस मिला हैमरीज का इलाज अस्पताल में जारी हैराज्य में यह दूसरा मामला है

Mpox: भारत के दक्षिण राज्य केरल में एमपॉक्स ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार, 27 सितंबर को एर्नाकुलम में यूएई से लौटे 26 वर्षीय युवक में एमपॉक्स की पुष्टि की है। मरीज का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके नमूनों की जांच अलपुझा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी लैब में की गई। नमूनों को जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजा गया है।

गौरतलब है कि केरल में एमपॉक्स का यह दूसरा मामला है जबकि देश में इस साल का तीसरा मामला है। एमपॉक्स के कहर से पूरी दुनिया प्रभावित है। जानकारी के अनुसार, दुनिया के कई देशों में लोग एमपॉक्स की चपेट में आ रहे हैं।

इससे पहले मलप्पुरम के एडवन्ना के 38 वर्षीय व्यक्ति में 18 सितंबर को इस बीमारी की पुष्टि हुई थी। बाद में पता चला कि उसका संक्रमण वायरस के क्लेड 1बी स्ट्रेन के कारण हुआ था। इसके बाद सभी जिलों में आइसोलेशन सुविधाएं स्थापित की गई हैं और निगरानी मजबूत की गई है। विभाग राज्य में एमपॉक्स की रोकथाम और प्रभावी उपचार के लिए दिशा-निर्देशों को अपडेट करने की भी योजना बना रहा है। 

एमपॉक्स, जिसे पहले मंकीपॉक्स के नाम से जाना जाता था, एक वायरल बीमारी है जो ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस की एक प्रजाति मंकीपॉक्स वायरस के कारण होती है। वायरस के दो अलग-अलग क्लैड हैं: क्लैड I (उपक्लैड Ia और Ib के साथ) और क्लैड II (उपक्लैड IIa और IIb के साथ)।

टॅग्स :मंकीपॉक्सकेरलHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार