लाइव न्यूज़ :

केरल: कोझीकोड के बाद तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर में भी खुलेगा ब्रेस्ट मिल्क बैंक, जानिए इसके बारे में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 17, 2022 18:51 IST

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कोझीकोड ब्रेस्ट मिल्क बैंक का दौरा करने के बाद कहा कि यह ब्रेस्ट मिल्क बैंक कई माताओं और बच्चों के लिए बहुत बड़ा वरदान साबित हो रहा है। इसलिए सरकार जल्द ही तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर में भी ऐसे बैंक खोलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोझीकोड ब्रेस्ट मिल्क बैंक की सफलता के बाद किया बड़ा ऐलान तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर में भी केरल सरकार खोलने जा रही है ब्रेस्ट मिल्क बैंककोझीकोड बैंक ने 1,26,225 मिलीलीटर दूध इकट्ठा करके 1,16,315 मिलीलीटर दूध नवजातों में बांटा है

तिरुवनंतपुरम: केरल स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोझीकोड ब्रेस्ट मिल्क बैंक के सफल संचालन के एक साल बाद शनिवार को घोषणा की कि वो तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर में भी ऐसे ही ब्रेस्ट मिल्क बैंक की स्थापना विभिन्न महिला और बाल अस्पतालों में करेगा। 

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कोझीकोड ब्रेस्ट मिल्क बैंक का दौरा करने के बाद कहा कि यह ब्रेस्ट मिल्क बैंक कई माताओं और बच्चों के लिए बहुत बड़ा वरदान साबित हो रहा है। इसकी मदद से कई माताओं और बच्चों की बेहद आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में हमें काफी सफलता मिल रही है।

वीना जॉर्ज ने कहा, "कोझीकोड के इस अत्याधुनिक ब्रेस्ट मिल्क बैंक का प्रमुख उद्देश्य है कि प्रसव वाली माताओं को वो प्रोत्साहित करे कि वो अपने शिशु को स्तनपान कराएं। इसके लिए यह बैंक कई नवजात बच्चों और प्रसव वाली माताओं को भरपूर सहयोग दे रहा है।" 

उन्होंने आगे कहा, "मुझे यह बताने में बेहद खुशी हो रही है कि कोझिकोड ब्रेस्ट मिल्क बैंक बीते एक साल में अब तक 1,813 नवजात बच्चों की मदद कर चुका है। वहीं बच्चों को प्राकृतिक दूध की मदद पूरा करने के लिए 1,397 माताओं ने भी बैंक को स्तन दूध का दान किया है। अब तक इस बैंक ने 1,26,225 मिलीलीटर स्तन दूध एकत्र किया गया है और करीब 1,16,315 मिलीलीटर दूध नवजात बच्चों की खुराक पूरी कर चुका है।" 

इसके साथ ही केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि कोझीकोड ब्रेस्ट मिल्क से मिली अपार सफलता के बाद हम इसी तरह का ब्रेस्ट मिल्क बैंक बहुत ही जल्द तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर में खोलने जा रहे हैं। इसके कई नवजात शिशुओं को पौष्टिक प्राकृतिक दूध लेने में मदद मिलेगी। 

मालूम हो कि केरल सरकार की पहल से कोझीकोड मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अत्याधुनिक ब्रेस्ट मिल्क बैंक की एक साल पहले स्थापना हुई थी, जो जरूरतमंद नवजात बच्चों को महिलाओं से एकत्रित दूध उपलब्ध कराता है।

टॅग्स :Kozhikode Medical College HospitalKeralaतिरुवनंतपुरमत्रिशूरthrissur-pc
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब