रोजाना 20 मिनट यह काम करके दुनिया की सबसे सेक्सी फिगर वाली महिला बनी हैं केली ब्रूक

By उस्मान | Published: July 30, 2018 02:18 PM2018-07-30T14:18:20+5:302018-07-30T14:18:20+5:30

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के अनुसार, वैज्ञानिक रूप से 38 साल की सुपरमॉडल केली ब्रूक का फिगर सबसे सही है।

kelly brook has perfect figure in the world workout routine and diet plan of kelly brook | रोजाना 20 मिनट यह काम करके दुनिया की सबसे सेक्सी फिगर वाली महिला बनी हैं केली ब्रूक

रोजाना 20 मिनट यह काम करके दुनिया की सबसे सेक्सी फिगर वाली महिला बनी हैं केली ब्रूक

आमतौर पर 36, 24, 36 मेजरमेंट वाली लड़कियों के फिगर को सबसे बेस्ट माना जाता है। इसका मतलब यह है कि जिस लड़की का चेस्ट 36, वेस्ट 24 और हिप्स का  मेजरमेंट 36 सेमी होता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि साइंस इसे सही नहीं कहता। साइंस के अनुसार दुनिया में महिला के फिगर को सबसे बेस्ट मानने का पैरामीटर बिल्कुल अलग है। वैज्ञानिकों के अनुसार ब्रिटिश मॉडल केली ब्रूक का फिगर सबसे बेस्ट है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के अनुसार, वैज्ञानिक रूप से 38 साल की सुपरमॉडल केली ब्रूक का फिगर सबसे सही है। शोधकर्ताओं के अनुसार, परफेक्ट बॉडी के लिए हाइट 1।68 मीटर (5 फीट, 5 इंच) होनी चाहिए। जबकि महिला का चेस्ट, वेट और हिप्स का मेजरमेंट 99-63-91 सेमी होना चाहिए। ऐसा फिगर केली ब्रूक का है।

  

शोधकर्ताओं के अनुसार, केली न ही दुबली हैं और न ही मोटी। उनकी बॉडी का हर एक हिस्सा बिल्कुल परफेक्ट है। केली की खूबसूरती बिल्कुल नैचुरल है और अपनी शेप को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने कभी कोई सर्जरी नहीं कराई। रिसर्चर्स के मुताबिक परफेक्ट फिगर वाली महिला बनने के लिए कुछ खास पैमानों पर खरा उतरना पड़ता है। महिला की हाइट 1।68 मीटर होनी चाहिए, महिला के चेस्ट, वेट और हिप्स का मेजरमेंट 99-63-91 होना चाहिए। इन सारे पैमानों पर खरा उतरने वाली केली ने साल 2015 से लेकर अभी तक इस टाइटल पर कब्जा किया हुआ है।

 

केली अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। यही कारण है कि वो हमेशा हेल्दी और फिट नजर आती हैं। भला उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। सनी स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन फॉलो करती हैं।

केली का वर्कआउट प्लान

एक इंग्लिश वेबसाइट के अनुसार, केली नियमित रूप से जिम जाती हैं। उनके वर्कआउट प्लान में हूला हूपिंग, डांस वाले एक्सरसाइज, एक्वा एरोबिक, लाइट बॉक्सिंग, कार्डियो और रेसिस्टेंट ट्रेनिंग शामिल हैं। 

केली का डाइट प्लान

केली ज्यादा स्नैक्स खाने से बचती हैं। इसके अलावा वो बाहर का खाना पसंद नहीं करती हैं। उन्हें केवल घर का खाना पसंद है। उनकी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, लीन प्रोटीन आदि शामिल होते हैं। 
ब्रेकफास्ट- केली अपने नाश्ते में दलिया, उबले अंडे, चाय, कॉफी इत्यादि पसंद करती है।
स्नैक्स- उन्हें अपने स्नैक्स में बिस्कुट, फल, मूंगफली, बादाम आदि पसंद है।
लंच और डिनर- उनके लंच और डिनर में ज्यादातर मिक्स वेजिटेबल के साथ ट्यूना और सैमन शामिल होती हैं। 

फिट रहने के केली के 5 टिप्स

- आप जो कर रहे हैं उसे खुशी से करें। ऐसा करने से काम सही से हो पाता है 
- आप जिस व्यक्ति को पसंद करते हैं उसके साथ मेहनत करें, तो आपको कुछ काम कठिन नहीं लगेगा
- जब आप अच्छे दिखते हैं, तो आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है इसलिए वर्कआउट जरूर करें
- अगर आप जिम नहीं भी जाते हैं, तो भी आपको एक्टिव रहना चाहिए 
- सबसे जरूरी है आपको खुश रहना चाहिए

(फोटो- सोशल मीडिया) 

Web Title: kelly brook has perfect figure in the world workout routine and diet plan of kelly brook

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे