International Yoga Day पर पीएम मोदी ने किये 4 योगासन, जानें इनका लाभ, करने का तरीका

By उस्मान | Published: June 21, 2019 10:55 AM2019-06-21T10:55:57+5:302019-06-21T10:55:57+5:30

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची में करीब 35 हजार लोगों के साथ योग किया। उन्होंने कई तरह के योगासन किए और उनके फायदे भी गिनाये।

International Yoga Day: PM Modi performs yoga poses, know their health benefits of Ustrasana, Shashankasana, Ardha Chakrasana and Dandasana | International Yoga Day पर पीएम मोदी ने किये 4 योगासन, जानें इनका लाभ, करने का तरीका

International Yoga Day पर पीएम मोदी ने किये 4 योगासन, जानें इनका लाभ, करने का तरीका

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची में करीब 35 हजार लोगों के साथ योग किया। उन्होंने कई तरह के योगासन किए और उनके फायदे भी गिनाये। 

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, 'मैं पूरी दुनिया के लोगों को इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर शुभकामना देता हूं। मैं आप सबसे योग करने और इसे अपने रोजमर्रा की जिंदगी शामिल करने की गुजारिश करता हूं।'

पीएम मोदी ने साथ ही कहा, 'हम सभी योग के महत्व को जानते हैं। यह हमेशा से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही है। अब लेकिन हमें योग के अभ्यास को और ऊंचे स्तर पर ले जाना है।' 

हम आपको बता रहे हैं कि पीएम मोदी ने कौन-कौन से योगासन किये और रोजाना इनका अभ्यास करने से आपकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को क्या-क्या फायदे होते हैं।

1) उष्ट्रासन (Ustrasana)

रोजाना उष्ट्रासन करने से तनाव और शारीरिक दर्द से बचने में मदद मिलती है। इसके अलावा श्वसन क्रिया पर ध्यान लगाने से मन शांत रहता है। यह योगासन सर्वाइकल स्पांडलायटिस में बहुत लाभकारी है। इसके अलावा इससे पाचन शक्ति को मजबूर बनाने और पेट के विकारों को दूर करने में मदद मिलती है। 

उष्ट्रासन करने का तरीका
- भूमि पर एक मोटी दरी बिछाकर अपने घुटनों के बल बैठ जाएँ।
- घुटने को अपने कूल्हे की चौड़ाई के बराबर फैलाएं, इससे ज़्यादा नहीं।
- अपने दोनों हाथ कमर पर इस प्रकार रखें, कि उंगलियां पेट की ओर हों और अंगूठा पीठ में गुर्दो पर। 
- इस स्थिति में गर्दन को पीछे लटकाते हुए कमर को पीछे झुकाएं।
- इस स्थिति में कुल्हे आपके घुटने के ठीक ऊपर होने चाहिए।
- जब आप पूरी तरह झुक जाएं तो हाथों को कमर से हटाकर पैरों के तलवों पर ले जाएं। 
- श्वास भरकर पेट को आगे की ओर खीचें और गर्दन को पीछे की ओर मोड़ते हुए शरीर को पूरी तरह खीचें।
- अब गहरी साँस लीजिए, थोड़ी देर इस स्थिति मे रुके फिर धीरे धीरे पुन: प्रारम्भ की स्थिति में आ जाएं।
- थोड़ी देर रुकें। धीरे धीरे पुनः अभ्यास करें।

2) शशांकासन (Shashankasana)

नियमित रूप से इस आसन को करने से आपको तनाव, गुस्से पर काबू पाने, प्रजनन अंगों को बेहतर बनाने, किडनी के कामकाज में सुधार करने, पेट और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। 

शशांकासन करने का तरीका
- सबसे पहले आप पद्मासन में बैठ जाएं और अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधी रखें।
- दोनों घुटनों को दूर-दूर फैलाएं।
- दोनों बांहें सिर के ऊपर उठाएं। बांहों को कंधे की चौड़ाई जितनी दूरी पर रखें।
- सांस छोड़ते हुए और बांहें सीधी रखते हुए कमर से आगे की ओर झुकें।
- ध्यान रहे आपके ठोड़ी और बांहें फर्श पर टिकी होनी चाहिए और सामने की और देखने की कोशिश करें।
- अपने हिसाब से इस अवस्था को धारण करें।
- सांस लेते हुए धीरे धीरे आरंभिक अवस्था में आ जाएं।

3) अर्धचक्रासन (Ardha Chakrasana)

रोजाना इस आसन को करने से पोश्चर में सुधार होता है और मसल्स मजबूत बनती हैं। इसके अलावा शरीर में लचीलापन आता है। गर्भाशय और पेशाब से जुड़े रोगों में फायदेमंद है। इसके अलावा इससे गले की खराश, टॉन्सिल्स, खांसी, सर्दी और फ्लू से भी राहत मिलती है।

अर्धचक्रासन करने का तरीका 

- सीधे खड़े हों जाएं, उसके बाद अपने बाएं पैर को आगे बढ़ाएं
- घुटने के यहाँ से मोड़े फिर धीरे-धीरे जमीन पर बैठ जाएं
- अपने दाएं पैर को पीछे की ओर रखें जिसमे आपका घुटना और पैर की उंगलियां फर्श को छुएं। 
- अपने दोनों हाथों को सिर से ऊपर करें और दोनों को जोड़ लें। 
- अब अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं। 
- ध्यान रखें की अपने बाएं पैर के घुटने पर 90 डिग्री का कोण बनना चाहिए।

  

4) दण्डासन (Dandasana)

इस आसन से पीठ की मसल्स मजबूत बनती हैं। कन्धों और छाती में खिंचाव आता है। बॉडी पोश्चर में सुधार होता है। रीढ़ की हड्डी की समस्याएं दूर होती हैं। अस्थमा के मरीजों को इससे ज्यादा फायदा होता है। 

दण्डासन करने का तरीका
- दंडासन को करने के लिए आप सबसे पहले योगा मेट को फर्श पर बिछा के उस पर बैठ जाएं।
- दोनों पैरों को अपने शरीर के आगे फैलाएं और दोनों को पास-पास रखें।
- दोनों पैरों की उंगलिया आपकी ओर झुकी और खिची रहें।
- अपनी जांघों और एड़ी को फर्श में दबाएं।
- अपने दोनों हाथों को सीधे और हथेलियों को जमीन पर रखें। 
- हाथ दोनों कूल्हों के पास में रहने चाहिए।
- अपनी रीढ़ की हड्डी और गर्दन को सीधा रखें।
- अपनी छाती को ऊपर उठाएं और अपने कॉलरबोन को फ़ैलाने के लिए अपने कंधों को थोड़ा सा खींचें।
- सामने की ओर देखे और अपनी साँस को सामान्य रखें।

Web Title: International Yoga Day: PM Modi performs yoga poses, know their health benefits of Ustrasana, Shashankasana, Ardha Chakrasana and Dandasana

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे