लाइव न्यूज़ :

Women's Day Special: महिलाओं के लिए 7 जरूरी विटामिन और मिनरल्स, खून की कमी होगी दूर, हड्डियां बनेगी मजबूत

By उस्मान | Updated: March 5, 2021 12:40 IST

8 मार्च को International Women's Day है, इस अवसर पर जानिये महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देघर और ऑफिस के काम के बीच सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी गर्भावस्था में भी जरूरी हैं ये पोषक तत्वखून की कमी महिलाओं में एक बड़ी समस्या

आयरन खून की कमी दूर करने के लिए आयरन एक एक जरूरी तत्व है। महिलाओं को आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। देश में महिलाओं में खून की कमी एक बड़ी समस्या है। आयरन के मुख्य स्रोतों में चुकंदर, आंवला, जामुन, पिस्ता, नींबू, अनार, सेब, पालक और सूखी किशमिश जैसी चीजें शामिल हैं। 

कैल्शियम अगर आपको अकसर थकान, कमजोरी और जोड़ों में दर्द रहता है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और साथ ही हड्डियों के रोगों से भी बचाता है। 

कैल्शियम के स्रोत हैं- दूध और इसके उत्पाद, दाले, सोयाबीन, हरी पत्तीदार सब्जियां, नीबू जाति के फ़ल, सार्डीन, मटर, फ़लियां, मूंगफ़ली, सिंघाडा, सूर्यमुखी के बीज इस खनिज के महत्वपूर्ण स्रोत है। यदि आहार में पर्याप्त कैल्शियम न हो तो विविध शरीरिक प्रक्रियाओं के लिये आवश्यक उस व्यक्ति की हडिडयों से लिया जाता है।

फोलिक एसिड प्रेगनेंसी के दौरान यह जरूरी तत्व है जिसकी कमी नहीं होनी चाहिए। इससे शिशु को बीमारियों से दूर रखने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए और इसकी गोलियां भी मिलती हैं। 

फोलिक एसिड के स्रोत हैं -फोलिक एसिड वैसे तो कई प्रकार के खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। वहीं, अगर इसके मुख्य स्रोत खाद्य पदार्थ की बात करें तो हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, सलाद पत्ता और ब्रोकली, बीन्स और मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, साबुत अनाज, सी फूड, अंडा, मटर व सिट्रस फलों में भरपूर रूप से पाया जाता है।

विटामिन सीविटामिन सी न केवल इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है बल्कि यह आयरन के अवशोषण को भी बढ़ाता है। कोरोना काल में इसकी कमी होने से आपको खतरा हो सकता है। यह शरीर को इन्फेक्शन से बचाकर रोगों से लड़ने की ताकत देता है। 

विटामिन सी के स्रोत हैं- खट्टे रसदार फल जैसे आंवला, नारंगी, नींबू, संतरा, अंगूर, टमाटर, आदि एवं अमरूद, सेब, केला, बेर, बिल्व, कटहल, शलगम, पुदीना, मूली के पत्ते, मुनक्का, दूध, चुकंदर, चौलाई, बंदगोभी, हरा धनिया और पालक विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं।

विटामिन डीविटामिन डी आपकी हड्डियों के लिए जरूरी तत्व है। इसके लिए आपको अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए और सुबह की धूप लेनी चाहिए। यह हड्डियों के मजबूत बनाकर हड्डियों में होने वाली बीमारियों से रक्षा करता है। 

विटामिन डी के स्रोत हैं- दूध और अनाज प्रायः विटामिन डी के भरपूर स्रोत होते हैं। वसा-पूर्ण मछली, जैसे साल्मन विटामिन डी के प्राकृतिक स्रोतों में से एक हैं। धूप सेंकना विटामिन डी का प्रमुख प्राकृतिक स्रोत होता है।

आयोडीन महिलाओं के शरीर में आयोडीन की कमी नहीं होनी चाहिए। इसकी कामी से थायरोइड की समस्या हो सकती है। यह तत्व शरीर में थायराइड हार्मोन बनाने में मदद करता है। 

आयोडीन के स्रोत हैं- आयोडीन के अच्छे स्त्रोत में अनाज, दालें, दूध, मछली और सी फूड हैं। मांस और अंडों में भी कुछ मात्रा में आयोडीन होता है। इसके अलावा आलू, दूध, मुनक्का, दही, ब्राउन राइस, लहसुन, मशरूम, पालक और आयोडीन नमक भी अच्छे स्रोत हैं। 

मैग्नीशियममहिलाओं को अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जिसमें मैग्नीशियम पाया जाता है। यह तत्व दिल की धड़कन, मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र, हड्डी को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

मैग्नीशियम के स्रोत हैं- स्नैक्स के रूप में काजू और बादाम का सेवन करें। हरी सब्जियों में बाकी विटामिन और मिनरल के साथ साथ मैग्नीशियम भी पर्याप्त मात्रा में मिलता है। आधे कप उबले हुए पालक में लगभग 78 एमजी मैग्नीशियम मिलता है। 

टॅग्स :वीमेन हेल्थ टिप्सअंतरराष्ट्रीय महिला दिवसहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब