लाइव न्यूज़ :

India's 2nd Mpox case: केरल के मलप्पुरम में 38 वर्षीय व्यक्ति में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई, भारत का दूसरा पुष्ट मंकीपॉक्स मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 18, 2024 18:37 IST

India's 2nd Mpox case: केरल के मलप्पुरम में इलाज करा रहे 38 वर्षीय व्यक्ति में एमपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह भारत का दूसरा पुष्ट मंकीपॉक्स मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के मलप्पुरम में इलाज करा रहे 38 वर्षीय व्यक्ति में एमपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई यह भारत का दूसरा पुष्ट मंकीपॉक्स मामला है38 वर्षीय व्यक्ति का संयुक्त अरब अमीरात से लौटने के बाद परीक्षण पॉजिटिव आया

India's 2nd Mpox case:केरल के मलप्पुरम में इलाज करा रहे 38 वर्षीय व्यक्ति में एमपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह भारत का दूसरा पुष्ट मंकीपॉक्स मामला है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि मलप्पुरम के 38 वर्षीय व्यक्ति का संयुक्त अरब अमीरात से लौटने के बाद परीक्षण पॉजिटिव आया है। फेसबुक पर एक पोस्ट में वीना जॉर्ज ने लोगों से उपचार लेने और यदि उनमें कोई भी ज्ञात लक्षण दिखाई दे तो स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने का आग्रह किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एमपॉक्स के मरीज को अलग रखा गया है और स्थापित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार उसका इलाज किया जा रहा है। हाल ही में विदेश से लौटे इस व्यक्ति में बीमारी के लक्षण दिखे थे। अस्वस्थ महसूस करने के बाद उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में मंजेरी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया। उसके बाद उसके नमूने कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे गए।

टॅग्स :मंकीपॉक्सकेरलHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!