लाइव न्यूज़ :

बंदर और सुअरों की बढ़ती आबादी से इंसानों को खतरा! हो सकती है कई बीमारियां, स्टडी में हुआ खुलासा

By आजाद खान | Updated: July 18, 2023 11:07 IST

बता दें कि 150 से भी ज्यादा कुल ऐसी बीमारियां है जो जानवरों से इंसानों में फैल सकती है। ये बीमारियां जानलेवा के साथ संक्रामक भी होती है।

Open in App
ठळक मुद्देबंदर और सुअरों की बढ़ती आबादी को लेकर एक खुलासा हुआ है। इस स्टडी में यह साफ हुआ है कि इससे इंसानों को खतरा हो सकता है। उनकी आबादी के बढ़ने से इंसानों में बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

Health News:  हाल ही में एक शोध हुआ है जिसमें यह खुलासा हुआ है कि सुअरों और बंदरों के कारण मानवों में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। विश्वविद्यालय के शोध में इस बात की चेतावनी दी गई है जानवरों की बढ़ती आबादी के कारण लोगों में बीमारियां फैल रही है और इससे सावधानी बरतने की जरूरत है।

बता दें कि जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों को जूनोटिक बीमारियां कहते है जिसमें वायरस, बैक्टीरिया और पैरासाइट्स शामिल हो सकते हैं। इस शोध के सामने आने के बाद शोध करने वाली टीम लोगों को जानवरों के संपर्क में आने से एहतियात बरतने की बात कही है। 

शोध में क्या खुलासा हुआ है

क्वींसलैंड विश्वविद्यालय द्वारा किए गए शोध में यह पता चला है कि दिन पर दिन सुअरों और बंदरों की बढ़ती आबादी के कारण इंसानों में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। क्वींसलैंड विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ द एनवायरनमेंट के हेड डॉ. मैथ्यू लुस्किन द्वारा इस शोध टीम का नेतृत्व किया गया है। 

इसमें दक्षिण पूर्व एशिया में मकाक बंदरों की बढ़ती आबादी को लेकर रिसर्च किया गया है। जूनोटिक बीमारियां जैसे एमपॉक्स और चिकनपॉक्स से हम कई सालों से जूझ रहे है, ऐसे में इस शोध के बाद हमें जानवरों से नजदीकियां बढ़ाने को लेकर सोचने की जरूरत है। 

150 से भी ज्यादा बीमारियां फैल सकती है

बता दें कि 150 से भी ज्यादा ऐसी बीमारियां है जो जानवरों से इंसानों में फैलती है और इन बीमारियों में कई बीमारियां ऐसी भी हो जो जानलेवा है और कई बीमारियां संक्रामक होती है। लोगों में यह बीमारियां पालतू और जंगली जानवरों से फैलती है। यही नहीं कई छोटे-छोटे जीव या कीड़े-मकोड़े से भी यह बीमारियां फैलती है। 

बताया जा रहा है कि पेड़ों की कटाई और खाद्य संसाधनों की कमी के कारण ये जानवर इंसानों की आबादी के तरफ बढ़ रहे है। ऐसे में इससे इंसानों की बीच कई बीमारियां फैलने की बात सामने आ रही है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समंकीपॉक्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब